AAj Ka Mausam 10 August: Big alert issued by the weather department, know which states will receive rain: (आज का मौसम 10 अगस्त) को दिल्ली-एनसीआर में सुबह से ही तेज बारिश ने लोगों की दिनचर्या बिगाड़ दी। रक्षाबंधन के मौके पर जलजमाव के कारण ट्रैफिक जाम और परेशानी बढ़ गई। मौसम विभाग ने बताया है कि आज और कल यानी 11 अगस्त तक हल्की बारिश (Delhi Rain Update) जारी रह सकती है।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों जैसे सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बदायूं, बरेली और पीलीभीत में (UP Weather Today) मूसलाधार बारिश का अलर्ट है। इन इलाकों में वज्रपात की भी आशंका है। प्रयागराज, वाराणसी और बलिया जैसे क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। गंगा और रामगंगा का जलस्तर बढ़ने से कई गांव जलमग्न हो चुके हैं।
बिहार और उत्तराखंड में बाढ़ का संकट AAj Ka Mausam 10 August
बिहार के 12 जिलों में (Bihar Flood Alert) तेज हवा के साथ भारी बारिश का अनुमान है। सीतामढ़ी, मधुबनी, अररिया, किशनगंज, सुपौल, पूर्णिया, मधेपुरा, कटिहार, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा और बेगूसराय में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। भागलपुर और नवगछिया के गांवों में बाढ़ का पानी घरों तक पहुंच गया है। लोग सड़कों और रेलवे स्टेशन पर शरण लेने को मजबूर हैं।
उत्तराखंड के लगभग सभी जिलों में (Uttarakhand Rain Warning) भारी बारिश का अलर्ट है। पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टिहरी, नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा और उधमसिंह नगर में जनजीवन प्रभावित हो सकता है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका भी जताई गई है।
हिमाचल, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी अलर्ट
हिमाचल प्रदेश के 9 जिलों में (Himachal Rain Alert) आज भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। कांगड़ा, मंडी, उना, हमीरपुर, शिमला, बिलासपुर, सिरमौर, किन्नौर और सोलन में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
मध्य प्रदेश के 17 जिलों में (MP Rain Forecast) बारिश की संभावना है। कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, रीवा, सतना, डिंडौरी, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, अनूपपुर, शहडोल और उमरिया में मौसम बिगड़ सकता है। 13 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे बारिश और तेज हो सकती है।
राजस्थान में भी (Rajasthan Weather Update) अगले 3-4 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। बंगाल की खाड़ी में बनने वाला दबाव क्षेत्र मौसम को और प्रभावित कर सकता है।













