ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Aaj ka Mausam: भारी बारिश का अलर्ट! जानें दिल्ली, यूपी, बिहार सहित देशभर का हाल

On: अक्टूबर 13, 2025 6:36 पूर्वाह्न
Follow Us:
Aaj ka Mausam: भारी बारिश का अलर्ट! जानें दिल्ली, यूपी, बिहार सहित देशभर का हाल
Join WhatsApp Group

Aaj ka Mausam 13 October Today in hindi: देशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। मानसून की विदाई के बाद सर्दी ने दस्तक दे दी है, लेकिन कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, आज देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का हाल अलग-अलग रहेगा। कहीं सर्द हवाएं चलेंगी, तो कहीं आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। आइए जानते हैं कि आज आपके राज्य में मौसम कैसा रहेगा।

उत्तर भारत में ठंड ने जोर पकड़ लिया है। सुबह और शाम को सिहरन महसूस हो रही है। दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार में बादलों की आवाजाही के बीच तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में दिवाली तक छिटपुट बारिश की संभावना जताई है।

पहाड़ी राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी से ठंड और बढ़ेगी। वहीं, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट है।

दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम Aaj ka Mausam

दिल्ली-एनसीआर में बादलों की लुकाछिपी खत्म हो चुकी है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज मौसम साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। करवा चौथ के दिन धूप खिलने से मौसम सुहावना रहा।

हरियाणा की मंडियों में भीगा 8 लाख क्विंटल धान: 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों ने जड़े ताले | haryana-paddy-procurement-crisis-rain-alert-farmers-protest-mandis
हरियाणा की मंडियों में भीगा 8 लाख क्विंटल धान: 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों ने जड़े ताले

हालांकि, मौसमी गतिविधियां थमने से वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 139 पर पहुंच गया है, जो मध्यम श्रेणी में है। यानी प्रदूषण का स्तर बढ़ सकता है, इसलिए सावधानी बरतें।

उत्तर प्रदेश में आज का मौसम

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों की बारिश ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया है। गर्मी की छुट्टी हो चुकी है और ठंड ने दस्तक दे दी है। पश्चिमी यूपी में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बाकी हिस्सों में मौसम साफ रहेगा।

IMD के मुताबिक, 11 अक्टूबर से सुबह कोहरा छाने की संभावना है, जिससे यातायात में थोड़ी परेशानी हो सकती है। लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर जैसे ज्यादातर जिलों में मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन सुबह-शाम ठंड और कोहरे का असर बढ़ेगा।

बिहार में आज का मौसम

बिहार में मानसून थमने के बाद ठंड ने अचानक एंट्री मारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, 15 अक्टूबर तक कोई खास मौसमी गतिविधि नहीं होगी। उत्तर-पश्चिम से आने वाली शुष्क हवाओं की वजह से ठंडक का एहसास बढ़ गया है। पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर और अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा। सुबह के वक्त कोहरे की हल्की चादर छाई रहेगी, जिससे गुलाबी सर्दी का मजा मिलेगा।

राजस्थान में आज का मौसम

राजस्थान में सर्द हवाओं ने तापमान को काफी नीचे ला दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहेगा, लेकिन तेज सतही हवाओं से ठंड और बढ़ेगी।

39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल | haryana-weather-update-western-disturbance-rain-alert-october-temperature-drop
39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल

सीकर में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और 21 जिलों में 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। सुबह के वक्त कोहरे का असर दिखेगा, और कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश की संभावना है। बर्फबारी की वजह से पर्वतीय क्षेत्रों में सर्दी बढ़ गई है। जम्मू-कश्मीर में भी बर्फबारी से तापमान लगातार गिर रहा है।

हिमाचल प्रदेश में आज का मौसम

हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन दिनों की भारी बर्फबारी और बारिश ने सर्दी को और तीखा कर दिया है। कुल्लू, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, मंडी, कांगड़ा और शिमला में बर्फ की चादर बिछ गई है। लाहौल-स्पीति में न्यूनतम तापमान -1 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि शिमला में 9 और मनाली में 7 डिग्री सेल्सियस है। बर्फबारी की वजह से मनाली-लेह हाईवे और कई सड़कें बंद हैं। IMD का कहना है कि यह सिलसिला अभी जारी रहेगा।

तमिलनाडु में आज का मौसम

दक्षिण भारत में मानसून की सक्रियता से भारी बारिश का दौर चल रहा है। नीलगिरी, कोयंबटूर और इरोड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। नीलगिरी के ऊटी हिल स्टेशन पर बारिश ने सड़कों को नदी में बदल दिया है। आंधी-तूफान के साथ बारिश का खतरा बना हुआ है।

कोलकाता में आज का मौसम

पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को भारी बारिश हुई। IMD के मुताबिक, अगले हफ्ते से मौसम शुष्क होगा, लेकिन अगले 3-4 दिन कोलकाता और दक्षिण बंगाल में हल्की बारिश और 30-40 किमी/घंटा की तेज हवाएं चल सकती हैं।

हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात | haryana-monsoon-2026-deficit-drought-rain-data-groundwater-impact
हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात

पूर्वोत्तर भारत में मौसम का हाल

सिक्किम, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 13 अक्टूबर तक भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट है। केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में शनिवार से सोमवार तक भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इस दौरान आकाशीय बिजली का खतरा भी बना रहेगा।

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment