Aaj Ka Mausam October 28-30 IMD alert: नई दिल्ली | आज का मौसम (Aaj ka Mausam): 28 अक्टूबर 2025 को देश के कई हिस्सों में नया वेदर सिस्टम एक्टिव हो गया है। मानसून की विदाई के बाद इसे मिनी मानसून कह सकते हैं। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती सर्कुलेशन से तूफान मोंथा का असर दक्षिण से पूर्वोत्तर और उत्तर भारत तक फैल रहा है। बादल बरस रहे हैं।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार में बादल छाए रहने और कहीं-कहीं मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। तेज हवाएं और आंधी से तापमान गिरेगा, सर्दी का एहसास बढ़ेगा।
इधर, उत्तराखंड और हिमाचल में बूंदाबांदी के साथ बर्फबारी से कड़ाके की ठंड के संकेत हैं। मंगलवार सुबह तक चक्रवात मोंथा (Cyclonic Storm Montha) भीषण चक्रवाती तूफान बन सकता है, तबाही के आसार हैं।
मोंथा से दक्षिण भारत के केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में 90 km/h की रफ्तार से हवाएं और भारी बारिश का अलर्ट है। असर पूर्वोत्तर राज्यों, गुजरात, मुंबई, महाराष्ट्र और गोवा तक पहुंचेगा। अगले 48-72 घंटे समुद्री इलाकों में न जाने की चेतावनी है।
मुंबई और गुजरात में बारिश का अलर्ट Aaj Ka Mausam
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। कोंकण, मुंबई, गुजरात और सौराष्ट्र में तेज बारिश। भावनगर, वेरावल, माहुवा, अमरेली, दीव, जूनागढ़, सोमनाथ, बड़ौदा, अहमदाबाद, आनंद और गांधीनगर में बारिश जारी रहेगी। आईएमडी का कहना है कि ये सिलसिला 4-5 दिन चलेगा।
यूपी में मौसम बारिश सर्दी का कैसा रहेगा
उत्तर प्रदेश के मध्य भाग में फिर बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने कानपुर समेत कई जिलों में बारिश जारी रहने के संकेत दिए। 28 अक्टूबर तक बुंदेलखंड के बांदा, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर, झांसी, कानपुर, फतेहपुर, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद और आगरा में बारिश अलर्ट है। अगले 2-3 दिन बादलों से तापमान 3-4°C गिरेगा, सुबह कोहरा और सर्दी बढ़ेगी।
राजस्थान में बारिश का अलर्ट
राजस्थान के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश अलर्ट है। मौसम विभाग ने कोटा और उदयपुर संभाग में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी। चक्रवात मोंथा का असर 27-29 अक्टूबर सबसे ज्यादा रहेगा। उदयपुर, कोटा, अजमेर, जोधपुर, जयपुर और भरतपुर संभाग के जिलों में गरज-बिजली के साथ मध्यम से भारी बारिश संभव है।
बिहार में छठ पर बारिश का मौसम अलर्ट
बिहार में छठ का मजा किरकिरा हो सकता है। 28-29 अक्टूबर को बांका, जमुई, कैमूर, भागलपुर, मुंगेर और नवादा समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश अलर्ट है। कई जगहों पर ठनका यानी बिजली गिरने का खतरा। अगले 2-3 दिन तापमान गिरेगा, सुबह कोहरा छाएगा। दिन में धूप से गर्मी भी महसूस होगी।
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड का मौसम
मौसम विभाग ने पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से मौसम बदलाव की संभावना बताई। उत्तराखंड में 27-28 अक्टूबर ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी से न्यूनतम तापमान तेजी से गिरेगा, ठंड बढ़ेगी। बद्रीनाथ में -10°C, केदारनाथ आसपास -12°C दर्ज। मध्य इलाकों में 16-20°C। हिमाचल में भी ऐसा ही मौसम, बर्फबारी से लाहौल स्पीति और केलांग में तापमान 1°C से नीचे। रातें बेहद सर्द।
केरल में तूफान का अलर्ट
केरल में तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश, निचले इलाकों में जलभराव। समुद्र में तेज लहरों से अर्थुनकल तट पर मछुआरे की नाव पलटने से मौत। आईएमडी ने कोझिकोड, वायनाड, मलप्पुरम, पलक्कड़, त्रिशूर, एर्नाकुलम, इडुक्की, कोट्टयम, अलप्पुझा, कासरगोड और कन्नूर के लिए ऑरेंज अलर्ट। 24 घंटे में 115.6-204 mm बारिश संभव। मछुआरों को समुद्र न जाने की सलाह।
तमिलनाडु और पुडुचेरी में मोंथा तूफान का अलर्ट
चक्रवाती तूफान मोंथा चेन्नई से 600 km पूर्व-दक्षिणपूर्व में। चेन्नई और तीन जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी से बहुत भारी बारिश। अगले कुछ घंटे ऐसा ही मौसम। आईएमडी ने चेन्नई, रानीपेट, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम, विल्लुपुरम और चेंगलपट्टू में भारी बारिश पूर्वानुमान।
पुडुचेरी में भी अलर्ट। अगले 12 घंटे में पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ेगा। 28 अक्टूबर सुबह तक गंभीर चक्रवाती तूफान बनेगा। मंगलवार शाम आंध्र प्रदेश तट पार करेगा। हवाएं 90-100 km/h, 110 km/h तक पहुंच सकती हैं।
पश्चिम बंगाल-ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट
पश्चिम बंगाल के कई जिलों में मोंथा से मंगलवार से शुक्रवार तक भारी बारिश चेतावनी। आईएमडी ने उत्तर-दक्षिण 24 परगना, पूर्व-पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम, पुरुलिया, पूर्व-पश्चिम बर्धमान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद, दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूचबिहार, दिनाजपुर और मालदा में भारी बारिश संभव।
ओडिशा में 28-29 अक्टूबर मलकानगिरी, कोरापुट, नबरंगपुर, रायगढ़ा, गजपति, गंजाम, कंधमाल और कालाहांडी में 80-90 km/h आंधी-तूफान के साथ अत्यधिक भारी वर्षा। रेड वॉर्निंग।












