ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग ने इन राज्यों में जारी किया हाई अलर्ट, जानें आज का मौसम

On: अक्टूबर 16, 2025 6:22 पूर्वाह्न
Follow Us:
Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग ने इन राज्यों में जारी किया हाई अलर्ट, जानें आज का मौसम
Join WhatsApp Group

Aaj Ka Mausam 16 October update: मौसम डेस्क, नई दिल्ली | देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। कहीं तूफान और मूसलाधार बारिश का अलर्ट है, तो कहीं ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग (IMD) ने आज, 16 अक्टूबर 2025 को कई राज्यों के लिए विशेष अलर्ट जारी किया है।

आइए जानते हैं कि आज कहां-कहां तूफान और बारिश का खतरा है और कहां रहेगा मौसम साफ। पूरी मौसम रिपोर्ट के लिए इस खबर को अंत तक पढ़ें।

देशभर में मौसम का हाल Aaj Ka Mausam

मौसम की चाल धीरे-धीरे बदल रही है। उत्तर भारत में ठंड ने हल्की दस्तक दे दी है, जबकि दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में तेज बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून अपने अंतिम दौर में है, जिसके चलते मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

वहीं, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। सुबह और शाम को ठंडक बढ़ेगी और तापमान में गिरावट आएगी।

हरियाणा मौसम: 18 जिलों में झमाझम बारिश के आसार, हिसार में 7.5 डिग्री गिरा पारा | diler-kharkiya-car-firing-bhiwani-haryana-police-investigation
हरियाणा मौसम: 18 जिलों में झमाझम बारिश के आसार, हिसार में 7.5 डिग्री गिरा पारा

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है, जिससे सर्दी और बढ़ेगी। इसके अलावा, अंडमान निकोबार, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट है। ओडिशा, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी चक्रवाती हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

उत्तर-पूर्व में आज का मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर-पूर्व मानसून जल्द ही दस्तक दे सकता है। यह आमतौर पर अक्टूबर से दिसंबर के बीच सक्रिय होता है और प्रायद्वीपीय भारत के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में अच्छी बारिश लाता है। इसके प्रभाव से दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश का ग्राफ बढ़ेगा। खासकर तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में मौसमी गतिविधियां तेज हो सकती हैं।

उत्तर प्रदेश में आज का मौसम

उत्तर प्रदेश में 16 से 20 अक्टूबर तक मौसम ज्यादातर शुष्क रहेगा। दिन में हल्की धूप और रात में ओस का असर रहेगा। हालांकि, गर्मी का जोर नहीं होगा और सुबह-शाम ठंडक का एहसास बढ़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन बीच-बीच में बादल छाए रह सकते हैं। तापमान में भी कोई खास बदलाव नहीं होगा।

बिहार में आज का मौसम

बिहार में सुबह-शाम कोहरे की धुंध छाने लगी है और रात में ओस का असर बढ़ गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक हफ्ते तक मौसम खुशनुमा रहेगा। बीच-बीच में बादल छा सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना न के बराबर है।

12 और 13 जून को दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने जारी की सख्त चेतावनी
12 और 13 जून को दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने जारी की सख्त चेतावनी

दिल्ली में आज का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। अगले एक-दो दिन तक हल्की बदली छा सकती है, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। ज्यादातर समय आसमान साफ रहेगा, जिससे सुबह-शाम ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग ने सुबह के समय हल्की धुंध और दिन में साफ मौसम का अनुमान जताया है।

हिमाचल और उत्तराखंड में आज का मौसम

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी ने हवाओं को और ठंडा कर दिया है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश का अलर्ट नहीं है।

ज्यादातर इलाकों में धूप खिली रहेगी, जिससे मौसम सुहावना रहेगा। उत्तराखंड में मौसमी गतिविधियां थमने से चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। हिमाचल प्रदेश में 21 अक्टूबर तक साफ मौसम रहेगा, लेकिन ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से शीतलहरी का असर बढ़ सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि अगर बर्फबारी इसी तरह जारी रही, तो दिवाली तक शीतलहरी का प्रकोप बढ़ सकता है।

तमिलनाडु में आज का मौसम

तमिलनाडु में भारी बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग ने राज्य के 12 जिलों में हाई अलर्ट जारी किया है। कोयंबटूर, नीलगिरी, डिंडीगुल, थेनी, विरुधुनगर, मदुरै, शिवगंगा, रामनाथपुरम, थूथुकुडी, तेनकासी, तिरुनेलवेली और कन्याकुमारी में अगले 24 घंटों में आंधी और तेज हवाओं के साथ भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

हरियाणा में 12 जून तक भीषण लू का अलर्ट, हिसार मौसम विभाग ने दी बेहद डराने वाली चेतावनी
हरियाणा में 12 जून तक भीषण लू का अलर्ट, हिसार मौसम विभाग ने दी बेहद डराने वाली चेतावनी

मन्नार की खाड़ी, कुमारी सागर, केरल तट, दक्षिण-पूर्व अरब सागर और लक्षद्वीप-मालदीव क्षेत्र में 35 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जो कभी-कभी 55 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। इससे दक्षिणी राज्यों में मौसमी गतिविधियां और तेज हो सकती हैं।

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment