ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Ambala Cold Weather: अंबाला में बारिश के बाद सर्दी का सितम, सुबह 8 बजे तक ठिठुरन

On: नवम्बर 7, 2025 7:19 अपराह्न
Follow Us:
Ambala Cold Weather: अंबाला में बारिश के बाद सर्दी का सितम, सुबह 8 बजे तक ठिठुरन
Join WhatsApp Group

अंबाला (Ambala Cold Weather)। बीते दिनों हुई बारिश के मौसम में परिवर्तन आया है। अब रात के साथ ही दिन का तापमान भी गिरने लगा है। शुक्रवार सुबह 8 बजे तक हवा चलने वाली सर्द हवा ने लोगों को परेशान किया। वाहन चालकों को आवाजाही में सुबह दिक्कत रही। इसके बाद धूप निकलने से थोड़ी राहत मिली।

Ambala Cold Weather: स्कूल टाइमिंग नहीं बदली

इसी तरह शाम 6 बजे के बाद ठंड बढ़ गई। वहीं, अभी राजकीय व निजी स्कूलों में भी शिक्षा विभाग की ओर से समय में बदलाव नहीं किया गया है। जिससे सुबह के समय बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत आती है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

हरियाणा की मंडियों में भीगा 8 लाख क्विंटल धान: 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों ने जड़े ताले | haryana-paddy-procurement-crisis-rain-alert-farmers-protest-mandis
हरियाणा की मंडियों में भीगा 8 लाख क्विंटल धान: 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों ने जड़े ताले

हवा चलने से एक्यूआई 181 हुआ रिकॉर्ड

सुबह हल्की हवा भी चली। जिससे दिनभर मौसम साफ रहा और धूप निकली। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण मौसम में हल्का बदलाव होने की संभावना है।

इस दौरान बीच-बीच में आंशिक बादलवाई और कुछ एक स्थानों पर गरज-चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी होने के आसार हैं, जिससे दिन के तापमान में हल्की कमी व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित है।

39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल | haryana-weather-update-western-disturbance-rain-alert-october-temperature-drop
39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल

9 नवंबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने के आसार हैं। इस दौरान फिर से उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है।

हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात | haryana-monsoon-2026-deficit-drought-rain-data-groundwater-impact
हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment