ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Ambala Monsoon Update: सितंबर के पहले व तीसरे हफ्ते में होगी बरसात, सीजन की बारिश का 63.7% कोटा पूरा

On: सितम्बर 2, 2025 7:44 पूर्वाह्न
Follow Us:
Ambala Monsoon Update: सितंबर के पहले व तीसरे हफ्ते में होगी बरसात, सीजन की बारिश का 63.7% कोटा पूरा
Join WhatsApp Group

Ambala Monsoon Update (अम्बाला) : अगस्त के बाद सितंबर में भी अच्छी बारिश होने की संभावना है। सितंबर के पहले दिन का स्वागत झमाझम बारिश के साथ हुआ। आईएमडी डॉ. सुरेंद्र पाल के मुताबिक पहले सप्ताह के सातों दिन अच्छी बारिश हो सकती है। इसके बाद तीसरा और चौथा सप्ताह भी भिगो सकता है जबकि इस सीजन में अगस्त ज्यादा बारिश हुई है। अब तक मानसून में बारिश का 63.7 प्रतिशत बारिश का कोटा पूरा हो चुका है।

सितंबर की बारिश बाकी के कोटे को भी पूरा कर देगी। इसके साथ ही पारा सामान्य से 3/4 डिग्री तक कम रह सकता है। मौसम की अनुकूलता के कारण इस बार तय समय पर 25 जून क दे दी थी। जुलाई में 4 और अगस्त में एक के बाद एक कर 6 पश्चिमी विक्षोभ आए। अगस्त में बीच-बीच में बंगाल की खाड़ी व अरब सागर की ओर से आ रही नमी ने पसीने छुड़वा दिए। अगस्त के अंतिम सप्ताह में फिर से मानसूनी बादलों ने डेरा डाल लिया।

इस कारण काले बादल छा गए। हवाओं की दिशा बदलकर पूर्वी-पश्चिमी हो गई। 29 अगस्त और 30 अगस्त की रात को अच्छी बारिश हो गई। रविवार सुबह से ही मौसम विभाग की और भारी या अति भारी बारिश के अलर्ट मैसेज आना शुरू हो गए। रविवार रात करीब 11 बजे से तेज बारिश शुरू हो गई। जो रविवार दोपहर दो बजे बंद हुई।

हरियाणा की मंडियों में भीगा 8 लाख क्विंटल धान: 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों ने जड़े ताले | haryana-paddy-procurement-crisis-rain-alert-farmers-protest-mandis
हरियाणा की मंडियों में भीगा 8 लाख क्विंटल धान: 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों ने जड़े ताले

कोटा पूरा होने के लिए 291.4 एमएम बारिश की जरूरत

जिले में एक जून से 30 सितंबर तक मानसून सीजन में 820 एमएम सामान्य बारिश होती है। आईएमडीके अनुसार एक से 30 जून तक 151 एमएम बारिश हुई थी, जो सीजन की 18.50 प्रतिशत है। 1 से 31 जुलाई तक 170 एमएम बारिश हुई थी, जो सीजन की 321 एमएम है। अगस्त में 208.6 एमएम बारिश हो गई। जोकि 25.5% रही। जिले में अब तक 529.6 एमएम बारिश हो चुकी है। जो पूरे सीजन की 63.5 एमएम है। अभी भी कोटा पूरा करने के लिए 291.6 एमएम बारिश की जरूरत है।

आगे क्या

39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल | haryana-weather-update-western-disturbance-rain-alert-october-temperature-drop
39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल

अगले छह दिन मध्यम से तेज बारिश की उम्मीद आईएमडी के अनुसार मंगलवार को भी तेज बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 7 सितंबर तक मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। दूसरे सप्ताह में बादलों की आवाजाही रहेगी। तीसरे सप्ताह में हल्की बारिश हो सकती है। लेकिन चौथे सप्ताह मैं गरज-चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश की उम्मीद बन रही है।

हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात | haryana-monsoon-2026-deficit-drought-rain-data-groundwater-impact
हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment