ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Bhiwani Weather: भिवानी में बारिश का अलर्ट, बिजली सुरक्षा के लिए ये करें उपाय!

On: सितम्बर 7, 2025 5:41 अपराह्न
Follow Us:
Bhiwani Weather: भिवानी में बारिश का अलर्ट, बिजली सुरक्षा के लिए ये करें उपाय!
Join WhatsApp Group

Bhiwani Weather, भिवानी। भिवानी शहर व आसपास के क्षेत्रों में रविवार अलसुबह से ही बादल छाए हुए थे। प्रातः काल दो-तीन बार बारिश की फुहारें गिरी। इसके बाद सुबह 11 बजे बाद 15-20 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। दिन में आसमान में सूरज व बादलों में आंख मिचौली का खेल चलता रहा। सोमवार को भी बारिश की संभावना बनी हुई है।

बता दें कि शाम चार बजे बाद एकाएक फिर से आसमान काली घटाओं से घिर गया जिसके बाद शाम साढ़े चार बजे फिर से फुहारे शुरू हो गई जो बाद में तेज बारिश में बदल गई। इस दौरान बादलों की गर्जना व बिजली की चमक ने शहरवासियों के दिल की धड़कनों को बढ़ा दिया। क्योंकि शहर के आसपास के अनेक गांवों में अत्यधिक बारिश के चलते चांग में शनिवार शाम हुई भारी बरसात जलभराव से बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। शनिवार को लगभग 5 एमएम बरसात दर्ज की गई।

हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात | haryana-monsoon-2026-deficit-drought-rain-data-groundwater-impact
हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात

बारिश के कारण गांव तालु धनाना, जताई, सैय, मंढाणा, प्रेम नगर, तिगड़ाना, गुजरानी, घुसकानी, मिताथल, मुंढाल, बडेसरा, खरक, कलिंगा, चांग, ढाणी चांग, दांग, बीरण, सागवान आदि गांवों में जलभराव बना हुआ है। गांव सागवान से कई परिवारों ने तोशाम में शरण ली है।

एडवाइजरी की पालना करें नागरिक

हरियाणा मौसम अपडेट: पश्चिमी हवाओं से बदलेगा मिजाज, दिन में गर्मी और रात में शुरू होगी हल्की ठंडक | haryana-weather-update-monsoon-withdrawal-dry-weather-temperature-forecast
हरियाणा मौसम अपडेट: पश्चिमी हवाओं से बदलेगा मिजाज, दिन में गर्मी और रात में शुरू होगी हल्की ठंडक

इन दिनों बारिश हो रही है। ऐसे समय में बिजली से जुड़ी दुर्घटनाओं का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने इस बारे एडवाइजरी जारी की गई है कि नागरिक अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए सतर्क रहें और बिजली सुरक्षा उपायों का पालन अवश्य करें। सुरक्षा उपाय हेतु गीले हाथों से कभी भी विद्युत उपकरण ने छुएं। वर्षा या बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में गिरे हुए बिजली के तारों, खंभों और ट्रांसफार्मरों से दूर रहें। यदि कहीं बिजली का तार गिरा मिले तो उसे हाथ न लगाएं और तुरंत नजदीकी बिजली कार्यालय कंट्रोल रूम को सूचित करें।

क्षेत्र में बादलावाई की संभावना

25 साल में 9वीं बार प्यासा रह गया हरियाणा, सीजन में 22 फीसदी कम बारिश ने बढ़ाई चिंता | haryana-monsoon-withdrawal-dry-weather-update-rainfall-deficit-farmers-advisory
25 साल में 9वीं बार प्यासा रह गया हरियाणा, सीजन में 22 फीसदी कम बारिश ने बढ़ाई चिंता

पूर्वानुमान के अनुसार हुई बारिश गौरतलब है कि बीते कई दिनों से मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। मौसम विभाग ने रविवार तक जिले में कहीं-कहीं बरसात का अनुमान जताया है। साथ ही बादल भी छाए रह सकते हैं। कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार की ओर से शनिवार दोपहर में अल्प अवधि मौसम पूर्वानुमान भी जारी किया गया था लगभग 40 मिनट तक चले बारिश के दौर से आमजन को हवाओं के ठंडे झोकों ने राहत प्रदान की। शनिवार को अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment