ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Chandigarh Weather Alert: चंडीगढ़ में बारिश की उम्मीद टूटी, उमस और गर्मी से परेशान!

On: सितम्बर 8, 2025 12:38 अपराह्न
Follow Us:
Chandigarh Weather Alert: चंडीगढ़ में बारिश की उम्मीद टूटी, उमस और गर्मी से परेशान!
Join WhatsApp Group

Chandigarh Weather Alert (चंडीगढ़) : शनिवार सुबह से दोपहर तक हुई बारिश के बाद तापमान गिरा तो थोड़ी राहत मिली। लेकिन रविवार को एक बार फिर तापमान बढ़ने के साथ हवा में नमी की मात्रा बढ़ गई, जिससे उमस ने लोगों को खासी परेशानी दी। दोपहर बाद लगा कि बारिश हो जाएगी, लेकिन बादल छाए और बिना बरसे निकल गए।

मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल कोई वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं है। ऐसे में ज्यादा बारिश की संभावना कम है। विभाग का कहना है कि हवा में नमी और तापमान ज्यादा होने से लोकलाइज्ड बारिश हो सकती है। ये बारिश पूरे शहर में नहीं, बल्कि पैचेज में होगी।

रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा रहा। शनिवार रात का न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री कम था। हवा में नमी की मात्रा 93 प्रतिशत दर्ज की गई।

39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल | haryana-weather-update-western-disturbance-rain-alert-october-temperature-drop
39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल

आगे ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 14 सितंबर को एक वेदर सिस्टम डेवलप हो रहा है। फिलहाल ये कमजोर है, लेकिन इससे हल्की-फुल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

सोमवार: आंशिक बादल छा सकते हैं। बूंदाबांदी होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है।

हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात | haryana-monsoon-2026-deficit-drought-rain-data-groundwater-impact
हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात

मंगलवार: आंशिक बादल छाने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रह सकता है।

बुधवार: बादल छा सकते हैं। बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है।

हरियाणा मौसम अपडेट: पश्चिमी हवाओं से बदलेगा मिजाज, दिन में गर्मी और रात में शुरू होगी हल्की ठंडक | haryana-weather-update-monsoon-withdrawal-dry-weather-temperature-forecast
हरियाणा मौसम अपडेट: पश्चिमी हवाओं से बदलेगा मिजाज, दिन में गर्मी और रात में शुरू होगी हल्की ठंडक

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment