ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में 13 साल की सबसे गर्म रात, अगले 3 दिन और बढ़ेगा पारा

On: जून 12, 2025 11:57 पूर्वाह्न
Follow Us:
Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में 13 साल की सबसे गर्म रात, अगले 3 दिन और बढ़ेगा पारा
Join WhatsApp Group

Chandigarh Weather Hottest night in 13 years, mercury will rise for next 3 days: न दिन को चैन, न रात को आराम दो दिन से पारा 44 डिग्री के करीब चल रहा था। बुधवार को 41.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.3 डिग्री ज्यादा है। ऐसे ही गुुरुवार को भी दिन की शुरुआत कड़क धूप के साथ हुई।

ज्यादा चिंताजनक बात है कि इस बार रातें पिछले साल जून के मुकाबले करीब 5 डिग्री ज्यादा गर्म हैं। मंगलवार रात का न्यूनतम तापमान 31.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से डिग्री ज्यादा है। यह मौसम विभाग के पास मौजूद आंकड़ों के मुताबिक बीते 13 साल की सबसे गर्म रात थी।

Chandigarh Weather: वार्म नाइट का अलर्ट

हवा में नमी की मात्रा 51 फीसदी थी, जो गर्म रातों की बड़ी वजह है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए वार्म नाइट का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 30 से 32 डिग्री तक रह सकता है। वहीं अगले तीन दिन हीट वेव का रेड अलर्ट भी जारी किया गया है।

हरियाणा की मंडियों में भीगा 8 लाख क्विंटल धान: 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों ने जड़े ताले | haryana-paddy-procurement-crisis-rain-alert-farmers-protest-mandis
हरियाणा की मंडियों में भीगा 8 लाख क्विंटल धान: 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों ने जड़े ताले

इन दिनों दिन के तापमान बढ़े हुए हैं, साथ ही रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। दिन में ज्यादा गर्मी पड़ने से अर्थ सरफेस ज्यादा गर्म हो जाता है। यही हीट वेव जब लॉन्ग वेव रेडिएशन के जरिये निकलती है, तो रात का पारा कम होता है। लेकिन इस समय नमी रेडिएशन को निकलने नहीं दे रही है, जिस वजह से रातें इतनी गर्म हैं।

नमी और हीट की वजह रात का तापमान बढ़ा है। दो-तीन दिन बाद बंगाल की खाड़ी से नमी की साथ हवाएं आएंगी, जिससे प्री-मॉनसून गतिविधियां बढ़ेंगी। वर्तमान ट्रेंड से अनुमान लगाया जा रहा है कि 22 जून के बाद उत्तर भारत सहित चंडीगढ़ में मॉनसून हिट कर सकता है।

आगे ऐसा रहेगा मौसम

वीरवार हीट वेव चलेगी। अधिकतम तापमान 43, न्यूनतम 32 डिग्री रहने की संभावना ।

39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल | haryana-weather-update-western-disturbance-rain-alert-october-temperature-drop
39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल

शुक्रवार: हीटवेव चलेगी। अधिकतम तापमान 43, न्यूनतम 32 डिग्री रह सकता है।

शनिवारः मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 42, न्यूनतम 31 डिग्री रह सकता है।

हीट वेव और नमी का डबल अटैक

चंडीगढ़ में इस बार नमी और गर्मी का संयोजन खतरनाक स्तर पर है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन न्यूनतम तापमान 30-32 डिग्री के बीच रहेगा। दिन में पारा 43 डिग्री तक जा सकता है। यह स्थिति (heatwave in Chandigarh) बुजुर्गों और बच्चों के लिए खासतौर पर जोखिम भरी है। डॉ. दूबे कहते हैं कि नमी की वजह से शरीर को पसीना सूखने में दिक्कत होती है, जिससे हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।

हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात | haryana-monsoon-2026-deficit-drought-rain-data-groundwater-impact
हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात

मॉनसून की राह में कितना इंतजार?

चंडीगढ़वासियों को गर्मी से राहत के लिए मॉनसून का इंतजार है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि 22 जून के बाद बंगाल की खाड़ी से नम हवाएं प्री-मॉनसून गतिविधियां शुरू करेंगी। इससे बारिश की संभावना बढ़ेगी और (monsoon in Chandigarh) गर्मी से राहत मिल सकती है। तब तक, लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment