ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Chandigarh weather: 19 से 21 जून के बीच चंडीगढ़ में मानसून की दस्तक के आसार

On: जून 16, 2025 12:49 अपराह्न
Follow Us:
Chandigarh weather: 19 से 21 जून के बीच चंडीगढ़ में मानसून की दस्तक के आसार
Join WhatsApp Group

Chandigarh weather Monsoon is expected to arrive between 19 and 21 June: मौसम विभाग के अनुसार 19 से 21 जून के बीच अच्छी बारिश के आसार हैं। इस दौरान दो से तीन घंटे का बारिश का एक स्पैल आ जाता है तो उसे मॉनसून माना जा सकता है। हालांकि यह उस समय की स्थिति पर भी निर्भर करेगा। विभाग के अनुसार 18 जून को उड़ीसा के ऊपर एक अपर एयर सर्कुलेशन बन रहा है। यह मध्य भारत से उत्तर प्रदेश के रास्ते चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों की ओर मूव करेगा। ऐसा होता है तो मॉनसून आ जाएगा।

Chandigarh weather: अब नहीं चलेंगी गर्म हवाएं

शहर के लोगों के लिए रविवार सुबह राहत लेकर आई। सुबह उठते ही हल्की बूंदाबांदी से दिन की शुरुआत हुई। दोपहर 2 बजे तक तेज हवाएं चलीं। बादल छाए रहे। इसके बाद धूप निकलने से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई। बीते दिन दिनों की तुलना में रविवार को तापमान कम ही रहा। शनिवार की तुलना में रविवार को अधिकतम तापमान 4 डिग्री कम रहा।

मौसम विभाग ने भी खुशखबरी दी है कि अब हीट वेव नहीं चलेगी। जून में होने वाली बूंदाबांदी या बारिश को मौसम विभाग प्री-मॉनसून ही मानता है। मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल ने बताया कि मौसम में बदलाव की वजह बंगाल की खाड़ी दक्षिणी और पूर्वी हवाओं के साथ नमी रही। तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने और बूंदाबांदी का सिलसिला अगले दो-तीन दिन जारी रहेगा। इसमें बढ़ोतरी के भी आसार हैं।

37.7 रविवार को दिन का अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। 32.7 शनिवार रात का न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा रहा। दिन-रात के तापमान 5 डिग्री का अंतर रहा हवा में नमी की मात्रा
71% दर्ज की गई

हरियाणा की मंडियों में भीगा 8 लाख क्विंटल धान: 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों ने जड़े ताले | haryana-paddy-procurement-crisis-rain-alert-farmers-protest-mandis
हरियाणा की मंडियों में भीगा 8 लाख क्विंटल धान: 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों ने जड़े ताले

21 जून तक तेज हवाओं के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 21 जून तक तेज हवाएं चलने के साथ बूंदाबांदी होने का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बीच-बीच में अच्छी बारिश के एक-दो स्पेल आ सकते हैं।

आगे ऐसा रहेगा मौसम

सोमवारः बादल छा सकते हैं। बिजली गरजने और बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रह सकता है।

39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल | haryana-weather-update-western-disturbance-rain-alert-october-temperature-drop
39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल

मंगलवारः बादल छाए रहेगी। तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने की संभावना है।

बुधवारः आंशिक बादल छा सकते हैं। तेज हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापतान 35 और न्यूनतम 29 डिग्री ही रह सकता है।

वीरवार: आंशिक बादल छा सकते हैं। बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 28 डिग्री रह सकता है।

शुक्रवार: बादल छाएंगे। बिजली चमकने के साथ बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 29 डिग्री रह सकता है।

हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात | haryana-monsoon-2026-deficit-drought-rain-data-groundwater-impact
हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment