ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Dadri Weather Update: दादरी में गर्मी के बाद तापमान में उछाल, 12 सितंबर तक बारिश का अलर्ट

On: सितम्बर 10, 2025 11:57 पूर्वाह्न
Follow Us:
Dadri Weather Update: दादरी में गर्मी के बाद तापमान में उछाल, 12 सितंबर तक बारिश का अलर्ट
Join WhatsApp Group

Dadri Weather Update (दादरी) : पिछले पांच दिनों से चढ़ता पारा और उमस भरी गर्मी ने दादरी के लोगों को परेशान कर रखा था। मंगलवार को इंद्रदेव ने 45 मिनट तक बारिश कर शहरवासियों को राहत दी। शाम को हुई 10 एमएम बारिश ने उमस को कुछ कम किया, लेकिन तापमान में खास गिरावट नहीं देखी गई। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से सूरज की तपिश ने लोगों को कूलर और एसी का सहारा लेने पर मजबूर कर दिया था। मौसम विभाग ने भी 12 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई है, जिससे लोगों को और राहत मिल सकती है।

तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान

हरियाणा मौसम अपडेट: पश्चिमी हवाओं से बदलेगा मिजाज, दिन में गर्मी और रात में शुरू होगी हल्की ठंडक | haryana-weather-update-monsoon-withdrawal-dry-weather-temperature-forecast
हरियाणा मौसम अपडेट: पश्चिमी हवाओं से बदलेगा मिजाज, दिन में गर्मी और रात में शुरू होगी हल्की ठंडक

मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन सिंह खीचड़ के मुताबिक, 12 सितंबर तक मानसून की सक्रियता में थोड़ी कमी आ सकती है। इस दौरान चरखी दादरी में कभी-कभी बादल छाए रहेंगे, कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होगी, तो कुछ जगहों पर मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। हालांकि, तापमान में हल्की बढ़ोतरी की भी संभावना है, जिससे गर्मी और उमस का असर बना रह सकता है।

किसानों की बढ़ी चिंता

25 साल में 9वीं बार प्यासा रह गया हरियाणा, सीजन में 22 फीसदी कम बारिश ने बढ़ाई चिंता | haryana-monsoon-withdrawal-dry-weather-update-rainfall-deficit-farmers-advisory
25 साल में 9वीं बार प्यासा रह गया हरियाणा, सीजन में 22 फीसदी कम बारिश ने बढ़ाई चिंता

मंगलवार की बारिश ने जहां शहरवासियों को राहत दी, वहीं किसानों के चेहरे लटक गए। कृषि विशेषज्ञ डॉ. चंद्रभान श्योराण ने बताया कि बारिश के कारण खेतों में पानी जमा होने से आगामी फसलों को नुकसान हो सकता है। अगर बारिश का सिलसिला ऐसे ही जारी रहा, तो खेतों से पानी की निकासी मुश्किल हो जाएगी। किसानों को अब अपनी फसलों की चिंता सताने लगी है।

हरियाणा मौसम: 18 जिलों में झमाझम बारिश के आसार, हिसार में 7.5 डिग्री गिरा पारा | diler-kharkiya-car-firing-bhiwani-haryana-police-investigation
हरियाणा मौसम: 18 जिलों में झमाझम बारिश के आसार, हिसार में 7.5 डिग्री गिरा पारा

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment