ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Delhi Ka Mausam: दिल्ली का मौसम 17 जुलाई को बारिश या उमस? जानिए आज का पूरा हाल

On: July 17, 2025 9:03 AM
Follow Us:
Delhi Ka Mausam: दिल्ली का मौसम 17 जुलाई को बारिश या उमस? जानिए आज का पूरा हाल
Join WhatsApp Group

Delhi Ka Mausam 17 july 2025: दिल्ली का मौसम आज यानी 17 जुलाई को फिर से करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-NCR में हल्की बारिश के साथ तेज़ हवाएं चल सकती हैं।

नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी बादल छाए रहने और बिजली गिरने की संभावना है। दिल्ली के कई हिस्सों में बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया।

Delhi Ka Mausam: दिल्ली का मौसम 17 जुलाई 2025

दिल्ली का मौसम इन दिनों बिल्कुल मूडी हो गया है। कभी बादल बरसते हैं तो कभी चिपचिपी गर्मी से लोग बेहाल हो जाते हैं। 17 जुलाई को भी कुछ ऐसा ही नज़ारा देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग की मानें तो आज दिल्ली-NCR में हल्की बारिश के साथ तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है, इसलिए सावधानी बरतना ज़रूरी है।

ओलावृष्टि और बारिश का अलर्ट: हिसार, भिवानी समेत इन जिलों में बिगड़ेगा मौसम
ओलावृष्टि और बारिश का अलर्ट: हिसार, भिवानी समेत इन जिलों में बिगड़ेगा मौसम

बुधवार को राजधानी के कई हिस्सों में बादलों की मौजूदगी रही। बीच-बीच में सूरज की झलक भी मिली, लेकिन उमस ने लोगों को परेशान किया। हालांकि शाम होते-होते बारिश ने राहत दी और मौसम थोड़ा सुहावना हो गया।

दिल्ली के इलाकों में बारिश का हाल

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। सफदरजंग में 15 मिमी, लोधी रोड पर 17.8 मिमी, राजघाट में 7.5 मिमी, पालम में 0.8 मिमी, आया नगर और मयूर विहार में 1.1 मिमी बारिश हुई। रिज में सबसे कम 0.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

इन आंकड़ों से साफ है कि बारिश ने दिल्ली के कुछ हिस्सों को भिगोया, लेकिन कई इलाकों में लोग बादलों की तरफ उम्मीद भरी नज़रों से देखते रह गए।

राजस्थान में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन, हरियाणा के इन जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
राजस्थान में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन, हरियाणा के इन जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

कहां तप रहा है NCR?

आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 33°C तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास रहेगा। नोएडा में अधिकतम 32°C और न्यूनतम 25°C, गाजियाबाद में 34°C और 26°C, गुरुग्राम में 31°C और 25°C, वहीं फरीदाबाद में 32°C और 25°C तापमान रहने की संभावना है।

इस तापमान के साथ अगर बारिश नहीं हुई तो उमस और गर्मी का कॉम्बो लोगों को परेशान कर सकता है। लेकिन अगर बादल मेहरबान हुए, तो मौसम एकदम बदल सकता है।

20 जुलाई तक बारिश की उम्मीद

किसान सावधान! 7 अप्रैल से हरियाणा में फिर आएगा बड़ा तूफान, गेहूं की फसल पर संकट
किसान सावधान! 7 अप्रैल से हरियाणा में फिर आएगा बड़ा तूफान, गेहूं की फसल पर संकट

मौसम विभाग ने 20 जुलाई तक दिल्ली-NCR में बारिश की संभावना जताई है। इसका मतलब है कि अगले कुछ दिन मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कभी बारिश से राहत मिलेगी, तो कभी उमस से परेशानी।

लोगों को सलाह दी गई है कि वे मौसम अपडेट पर नज़र रखें और बाहर निकलते वक्त छाता या रेनकोट साथ रखें। बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए खुले मैदानों या पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें।

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment