ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana IMD Alert: हरियाणा में ठंड का आगाज! बारिश का भी है अलर्ट, जानें कहा होगी बारिश

On: अक्टूबर 8, 2025 6:35 पूर्वाह्न
Follow Us:
Haryana IMD Alert: हरियाणा में ठंड का आगाज! बारिश का भी है अलर्ट, जानें कहा होगी बारिश
Join WhatsApp Group

Haryana IMD Alert Weather Forecast Update 8 October 2025: हरियाणा में ठंड का आगाज हो चुका है। एक सप्ताह पहले दिन में काफी गर्मी हो रही थी। वहीं 2 दिन बारिश ने मौसम पलट दिया है। हरियाणा में बदल छाए हुए हैं और महिलाओं को इस बात की चिंता है की अगर मौसम ऐसा ही रहा तो करवा चौथ पर चांद कैसे देख पाएंगी?

हरियाणा में मौसम अब करवट ले रहा है। पिछले दो दिनों से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने से मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में भी दिखेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का कहना है कि 8 अक्टूबर से हरियाणा में मौसम साफ होने लगेगा, लेकिन सुबह और शाम को ठंड का एहसास होगा। बारिश की संभावना भी कम हो रही है, लेकिन कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। आइए, जानते हैं मौसम का पूरा हाल और चांद निकलने का समय।

हरियाणा की मंडियों में भीगा 8 लाख क्विंटल धान: 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों ने जड़े ताले | haryana-paddy-procurement-crisis-rain-alert-farmers-protest-mandis
हरियाणा की मंडियों में भीगा 8 लाख क्विंटल धान: 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों ने जड़े ताले

मौसम में ठंड का असर

पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद अब हरियाणा के मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने लगी है। 8 और 9 अक्टूबर को आसमान साफ या हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। दिन का तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा, लेकिन रातें सुहानी और ठंडी रहेंगी। बारिश के कारण नारनौल में अधिकतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जबकि सोमवार को हिसार में तापमान 12 डिग्री तक लुढ़क गया था। मंगलवार को पश्चिमी विक्षोभ ने पंचकूला, झज्जर, अंबाला, गुरुग्राम, पानीपत, फतेहाबाद और फरीदाबाद में बारिश कराई।

बारिश का अलर्ट और जलभराव की समस्या

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ केंद्र ने हरियाणा के 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला में तेज बारिश की संभावना है। वहीं, जींद, रोहतक, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, पलवल और फरीदाबाद में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में बूंदाबांदी की उम्मीद है।

39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल | haryana-weather-update-western-disturbance-rain-alert-october-temperature-drop
39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल

मंगलवार को पंचकूला में सुबह बारिश हुई, जबकि दोपहर बाद झज्जर, अंबाला, गुरुग्राम और पानीपत में बारिश शुरू हुई। शाम को फतेहाबाद और फरीदाबाद भी बारिश से तरबतर हो गए। नारनौल में रात की बारिश से बिजली लाइनों में खराबी आ गई, जिससे आधे शहर की बिजली गुल हो गई। विद्युत निगम के कर्मचारी इसे ठीक करने में जुटे हैं। नूंह में बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव हुआ, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

ठंड बढ़ेगी, तापमान में बदलाव

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के कृषि मौसम विभाग के प्रमुख डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि बारिश के कारण वातावरण में नमी बढ़ने से ठंड का असर बढ़ गया है। मौसम साफ होने के बाद हवा चलने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी, लेकिन यह सामान्य के आसपास रहेगा। 8 अक्टूबर से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से रात का तापमान और गिरेगा। अभी सुबह और शाम को हल्की ठंड महसूस होगी। डॉ. खीचड़ के अनुसार, दिवाली के बाद दिन में भी ठंड का एहसास बढ़ेगा।

हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात | haryana-monsoon-2026-deficit-drought-rain-data-groundwater-impact
हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment