ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Weather: हरियाणा में नवंबर में ही बर्फीली ठंड! तापमान 7.6° तक गिरा, 3 दिन का अलर्ट!

On: नवम्बर 10, 2025 7:10 पूर्वाह्न
Follow Us:
Haryana Weather: हरियाणा में नवंबर में ही बर्फीली ठंड! तापमान 7.6° तक गिरा, 3 दिन का अलर्ट!
Join WhatsApp Group

Haryana Weather 10 November Today: चंडीगढ़: हरियाणा में ठंड का असर बढ़ रहा है। अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस है। दिन हल्का गर्म लेकिन सुबह-शाम ठंडी हवाओं के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड महसूस हो रही है। नवंबर में ही इस बार भयंकर ठंड महसूस हो रही है। आगे और तापमान में गिरावट आने वाली है।

फरीदाबाद: ठंड का रिकॉर्ड टूटा, हिसार-महेंद्रगढ़ में 7.6° Haryana Weather

हरियाणा में ठंड का असर तेजी से बढ़ने लगा है। प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान गिरकर इस सीजन का सबसे कम स्तर दर्ज कर रहा है। हिसार और महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

खासतौर पर महेंद्रगढ़ में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे चल रहा है। जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का अहसास हो रहा है। नवंबर की शुरुआत में ही इतनी ठंड पड़ना असामान्य है, लेकिन इस बार मौसम ने जल्दी ही ठंड के संकेत दे दिए हैं।

फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल | haryana-roadways-ballabgarh-delhi-ambala-amritsar-new-bus-service-timetable
फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल

नारनौल और आसपास के इलाकों में रातें अब ज्यादा ठंडी होने लगी हैं। दिन में ज्यादा ठंड महसूस नहीं होती, लेकिन सुबह और शाम की ठंडी हवाओं के कारण लोग दिन में भी गर्म कपड़े पहनने लगे हैं। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण मैदानी क्षेत्रों में भी ठंड बढ़ी है।

Haryana Weather 10 November

पिछले तीन दिनों से दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट जारी है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के तेज होने से आने वाले दिनों में रात का तापमान और कम होने की संभावना है।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार 13 नवंबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहेगा। इस दौरान उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलेंगी। उन्होंने बताया कि न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। दिन का तापमान हवा चलने की वजह से थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन रात में ठंडक बनी रहेगी।

पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय | haryana-roadways-new-bus-baijnath-palampur-delhi-gurugram-route-timing
पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय

किसानों के लिए यह समय विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। डॉ. खीचड़ ने कहा कि गेहूं की बिजाई जल्द से जल्द पूरी कर लें। साथ ही सरसों की फसल में किसी भी प्रकार की बीमारी दिखाई दे तो नजदीकी कृषि विजान केंद्र से संपर्क कर उचित उपचार अवश्य कराएं। फरीदाबाद में वर्तमान तापमान इस प्रकार है अधिकतम 27 डिग्री न्यूनतम 11 डिग्री। दिन में तापमान 26 से 27 डिग्री के आसपास बना हुआ है। सुबह और रात में ठंडी हवाओं के कारण लोगों को ठंडक महसूस हो रही है।

पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल | haryana-roadways-panipat-delhi-jaipur-ajmer-new-bus-service-timetable-route
पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment