ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Weather: हरियाणा में खून जमाने वाली ठंड! शीतलहर अलर्ट, कोहरा-धुंध, कंबल निकालो!

On: नवम्बर 13, 2025 7:10 पूर्वाह्न
Follow Us:
Haryana Weather: हरियाणा में खून जमाने वाली ठंड! शीतलहर अलर्ट, कोहरा-धुंध, कंबल निकालो!
Join WhatsApp Group

Haryana Weather 13 November Today: हरियाणा: हरियाणा दिल्ली एनसीआर में सर्दी लगातार बढ़ती जा रही है. मौसम विभाग द्वारा शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है. दिल्ली का AQI 406 के करीब पहुंच गया है. हालांकि बारिश की कोई संभावना नहीं है. हरियाणा में सर्दी तेजी से बढ़ रही है.

Haryana Weather 13 November

रात के साथ-साथ अब दिन में भी हवाएं ठंडी लगने लगी हैं. लोग स्वेटर-जैकेट के साथ-साथ घरों में कंबल रजाई निकाल चुके हैं. बाजारों में कंबल रजाई खरीदने वालों की अच्छी भीड़ नजर आने लगी है. इसके साथ ही सुबह के समय हल्का कोहरा भी नजर आने लगा है. सबसे खास बात यह है कि शाम 6:00 से लेकर सुबह के 6:00 तक का मौसम हरियाणा में बेहद ठंडा हो रहा है. खून जमाने वाली सर्दी का एहसास लोगों को अभी से होने लगा है.

हरियाणा में शीतलहर का अलर्ट

ऐसे में एक और बड़ा मौसम का पूर्वानुमान सामने आ रहा है, जिसके मुताबिक आने वाले दिनों में हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में शीतलहर कभी भी चल सकती है. क्योंकि शीत लहर जैसा मौसम बन चुका है. आने वाले दिनों में हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में शीतलहर चल सकती है. वहीं, दक्षिणी तमिलनाडु और केरल में मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है.

भैंस खरीद पर 80 हजार की सब्सिडी, हरियाणा के 15 हजार परिवारों को सीधे रोजगार से जोड़ेगी सरकार | haryana-antyodaya-dairy-subsidy-buffalo-loan-vita-milk-incentive-nayab-saini
भैंस खरीद पर 80 हजार की सब्सिडी, हरियाणा के 15 हजार परिवारों को सीधे रोजगार से जोड़ेगी सरकार

प्रमुख शहरों का तापमान और AQI

शहर तापमान अधिकतम/न्यूनतम AQI
दिल्ली 26/10 406
नोएडा 26/13 278
गाजियाबाद 26/12 412
गुड़गांव 26/12 286
ग्रेटर नोएडा 26/12 262
(नोट- ये आंकड़े गुरुवार के हैं)

हवाएं बढ़ा रही हैं सर्दी

भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक हरियाणा में तापमान लगातार गिर रहा है. तापमान गिरने के साथ ही 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जो हवाएं चल रही हैं, असल में यह भी ठंड महसूस होने का एक बड़ा कारण है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग की माने तो फिलहाल 17 नवंबर तक मौसम इसी तरह बना रहेगा.

मौसम में कोई बहुत बड़ा बदलाव होता हुआ नजर नहीं आ रहा है. सुबह हल्की धूप और कोहरा रहेगा. इसके साथ ही धुंध भी रहेगी और अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है, लेकिन फिलहाल शीत लहर को लेकर अभी कुछ भी कह पाना बेहद मुश्किल है.

दो बार इंटरव्यू में चूके, फिर तीसरे प्रयास में हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा टॉप कर गए गोहाना के अभिषेक सरोहा | sonipat-gohana-abhishek-saroha-tops-hpsc-hcs-exam
दो बार इंटरव्यू में चूके, फिर तीसरे प्रयास में हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा टॉप कर गए गोहाना के अभिषेक सरोहा

कड़ाके की सर्दी का करना होगा इंतजार

वहीं, स्काईमेट वेदर की ओर से बताया गया है कि कभी भी दिल्ली एनसीआर में शीतलहर चल सकती है. आने वाले दिनों में शीतलहर चलने की संभावना है. इसके अलावा मौसम में कोई और बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. कड़ाके की सर्दी का इंतजार लोगों को अभी और करना पड़ेगा. लगभग दिसंबर तक लोगों को इंतजार करना होगा.

अग्निवीरों को आयु सीमा में छूट और नौकरियों में कोटा, एचएसएससी-एचपीएससी करेंगे सीधी भर्ती | haryana-agniveer-government-jobs-reservation-cm-nayab-saini-police-constable
अग्निवीरों को आयु सीमा में छूट और नौकरियों में कोटा, एचएसएससी-एचपीएससी करेंगे सीधी भर्ती

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment