ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana weather: हरियाणा में यो बारिश का चक्कर तै बड़्डी टैंसन हो री सै, जानें 7 दिन का मौसम अपडेट

On: सितम्बर 17, 2025 1:26 अपराह्न
Follow Us:
Haryana weather: हरियाणा में यो बारिश का चक्कर तै बड़्डी टैंसन हो री सै, जानें 7 दिन का मौसम अपडेट
Join WhatsApp Group

Haryana weather 17 to 24 September: हाल में हुई बारिश से हरियाणा-पंजाब में काफी तबाही हुई है। IMD की मानें तो हरियाणा में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। हरियाणा के सिरसा के किसान भोलू राम ने हमारे रिपोर्टर से बात करते हुए कहा-“यो बारिश का चक्कर तै बड़्डी टैंसन हो री सै। कद आवे, कद ना आवे, किम्मै समझ ना आवे।” अभी खेतों में पानी जमा है ओर अगर दोबारा भारी बारिश हो जाती है तो किसानों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।

हरियाणा में मौसम का मिजाज हर दिन नया रंग दिखा रहा है। पिछले कुछ दिनों से चिलचिलाती गर्मी और उमस ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा था, लेकिन अब बारिश की वापसी होने वाली है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कि हरियाणा में अगले 7 दिन मौसम का हाल कैसा रहेगा।

आज यानी 17 सितंबर को हरियाणा के 8 जिलों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिन यानी 17 से 19 सितंबर तक लगातार बारिश होगी। इस दौरान कई इलाकों में जलभराव की समस्या हो सकती है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

हरियाणा मौसम: 18 जिलों में झमाझम बारिश के आसार, हिसार में 7.5 डिग्री गिरा पारा | diler-kharkiya-car-firing-bhiwani-haryana-police-investigation
हरियाणा मौसम: 18 जिलों में झमाझम बारिश के आसार, हिसार में 7.5 डिग्री गिरा पारा

17 से 19 सितंबर तक बारिश का दौर

17 सितंबर को हरियाणा में हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। 18 सितंबर को तापमान में कमी आएगी, दिन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और रात में 20 डिग्री के आसपास रह सकता है। इस दिन तेज बारिश के आसार हैं। 19 सितंबर को दिन में धूप खिलेगी, लेकिन शाम को तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इस दिन तापमान 35 डिग्री तक जा सकता है।

20 सितंबर से मानसून की विदाई

20 सितंबर से मानसून की वापसी शुरू होगी। इस दिन बादल छाए रहेंगे और ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में थोड़ी राहत मिलेगी। 21 सितंबर को फिर से बारिश की संभावना है, जो मौसम को और ठंडा करेगी। 22 सितंबर को मौसम स्थिर रहेगा और बारिश की संभावना कम होगी। 23 सितंबर को रात में ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे ठंडक का एहसास होगा।

Haryana weather: मौसम विशेषज्ञों की राय

हिसार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि हिमाचल में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी वाली हवाओं के कारण 19 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा। अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल और कुरुक्षेत्र जैसे पूर्वी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, सिरसा, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल जैसे पश्चिमी और दक्षिणी जिलों में बूंदाबांदी के आसार हैं।

12 और 13 जून को दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने जारी की सख्त चेतावनी
12 और 13 जून को दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने जारी की सख्त चेतावनी

बारिश से राहत, लेकिन किसानों की चिंता

लगातार बारिश से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिलेगी, लेकिन किसानों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ज्यादा बारिश से कई फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। राज्य सरकार ने फसल नुकसान के लिए पोर्टल पर आवेदन की अंतिम तारीख तय कर दी है और विशेष गिरदावरी शुरू होगी।

मौसम का आंख-मिचौली वाला खेल

हरियाणा में सितंबर का मौसम गर्मी और बारिश की जंग बन गया है। 8 सितंबर के बाद से एनसीआर में बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरी, जिससे तापमान 35 डिग्री तक पहुंच गया। सितंबर की धूप जून की तरह चुभ रही है। पहले 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं राहत दे रही थीं, लेकिन अब हवा की रफ्तार 17 किमी तक सिमट गई है, जिससे उमस और बढ़ गई है।

राहत की बात है कि 17 से 19 सितंबर तक बारिश का अलर्ट है और 15 जिलों में बूंदाबांदी से लेकर मध्यम बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार, इस साल मानसून ने हरियाणा में 41% ज्यादा बारिश की है। 14 सितंबर तक 564.8 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य 401.1 मिमी से कहीं ज्यादा है। यमुनानगर में सबसे ज्यादा बारिश हुई है।

हरियाणा में 12 जून तक भीषण लू का अलर्ट, हिसार मौसम विभाग ने दी बेहद डराने वाली चेतावनी
हरियाणा में 12 जून तक भीषण लू का अलर्ट, हिसार मौसम विभाग ने दी बेहद डराने वाली चेतावनी

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment