ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Weather: हरियाणा में मानसून की विदाई से गर्मी का धमाका! तापमान 37 डिग्री पार

On: सितम्बर 20, 2025 7:00 पूर्वाह्न
Follow Us:
Haryana Weather: हरियाणा में मानसून की विदाई से गर्मी का धमाका! तापमान 37 डिग्री पार
Join WhatsApp Group

Haryana Weather IMD Forecast: हरियाणा। हरियाणा में आज यानी शनिवार से मानसून की विदाई हो रही है। प्रदेश में मानसून करीब 112 दिनों तक सक्रिय रहा और इस दौरान 568 मिमी बारिश हुई। पूरे सीजन में 19 सितंबर तक सामान्य से 39 प्रतिशत ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई।

भारत मौसम विभाग (IMD) चंडीगढ़ के मुताबिक, शनिवार को राज्य में कहीं भी बारिश का अलर्ट नहीं है। सभी जिलों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। मानसून की वापसी के साथ गर्मी ने फिर से कमबैक कर लिया है। दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया है और शुक्रवार को सबसे गर्म जिला हिसार रहा, जहां पारा 37.1 डिग्री पर पहुंचा।

फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल | haryana-roadways-ballabgarh-delhi-ambala-amritsar-new-bus-service-timetable
फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल

पलवल में भी 37 डिग्री रहा, जबकि सबसे कम तापमान यमुनानगर के हथिनीकुंड बैराज इलाके में 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिन-रात के तापमान में फर्क बढ़ने से वायरल संक्रमण, खांसी, जुकाम और बुखार के केस भी उछाल मार रहे हैं। हरियाणा में आज सुबह का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस है।

20 से 22 सितंबर तक साफ रहेगा मौसम Haryana Weather 

मौसम विभाग हिसार की हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने बताया कि 20, 21 और 22 सितंबर को हरियाणा के किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट नहीं है। सभी जगह मौसम साफ रहने का अनुमान है। उसके पहले शुक्रवार को पंचकूला में जोरदार बारिश हुई, तो कैथल में काले बादल छाए रहे।

पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय | haryana-roadways-new-bus-baijnath-palampur-delhi-gurugram-route-timing
पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय

प्रदेश में 568.3 एमएम बारिश हो चुकी है, जबकि 19 सितंबर तक औसतन 409.7 एमएम होनी चाहिए थी। ये सामान्य से 39 प्रतिशत ज्यादा है। सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 1116.5 एमएम हुई, जबकि सबसे कम सिरसा में 346.6 एमएम दर्ज की गई।

पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल | haryana-roadways-panipat-delhi-jaipur-ajmer-new-bus-service-timetable-route
पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment