ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Weather: मौसम का ट्विस्ट: कल बारिश, तापमान गिरेगा 22°C तक, ठंडी हवाएं शुरू!

On: October 30, 2025 7:00 AM
Follow Us:
Haryana Weather: मौसम का ट्विस्ट: कल बारिश, तापमान गिरेगा 22°C तक, ठंडी हवाएं शुरू!
Join WhatsApp Group

Haryana Weather 30 October Today: चंडीगढ़ : हरियाणा में कल से मौसम करवट लेने वाला है। कल बारिश की संभावना है। जिससे तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी। आगामी 1 नवंबर से हरियाणा में ठंडी हवाओं का अनुभव होगा।
हरियाणा के मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिला है।

प्रदेश के अधिकांश जिलों में सुबह के समय अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस से भी कम देखने को मिल रहा है। सुबह के समय हरियाणा के कई जिलों में हल्की धुंध देखने को मिल रही है, जिसके कारण दिल्ली समेत हरियाणा के कई जिलों का तापमान पिछले 24 घंटों में बदला है।

Haryana Weather 30 October today

वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान पर नजर डालें, तो 30 अक्टूबर को नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव, फरीदाबाद, ग्रेटर नोएडा और दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस की करीब रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 17 से 21 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। सुबह

मऊ से अंबाला कैंट के बीच स्पेशल ट्रेन का ऐलान, सोनीपत और पानीपत के स्टेशनों पर होगा ठहराव
मऊ से अंबाला कैंट के बीच स्पेशल ट्रेन का ऐलान, सोनीपत और पानीपत के स्टेशनों पर होगा ठहराव

के वक्त धुंध ज्यादा रहेगी। दिन के समय भी धुंध बनी रहेगी। बता दें कि 29 अक्टूबर यानी कल हरियाणा के पलवल जिले में अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सबसे कम तापमान महेंद्रगढ़ जिले में 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 30 अक्टूबर से 2 नवंबर के दौरान मौसम आमतौर पर खुश्क रहेगा और दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने के साथ साथ रात्रि के तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है।

उन्होंने कहा कि इस दौरान फिर से उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना है। वहीं हरियाणा में आज सुबह का तापमान 19°C है।

स्टिल्ट प्लस 4 पॉलिसी पर बड़ा फैसला: गुरुग्राम और फरीदाबाद के निवासियों को मिली बड़ी राहत
स्टिल्ट प्लस 4 पॉलिसी पर बड़ा फैसला: गुरुग्राम और फरीदाबाद के निवासियों को मिली बड़ी राहत

भारत मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है, जिससे ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों में आ रही है। इन हवाओं की वजह से तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है।

31 अक्टूबर को मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। इस दिन बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं 1 नवंबर को हरियाणा में ठंडी हवाओं का अनुभव होगा। सुबह का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जबकि दिन में तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस दिन आसमान साफ रहेगा।

जबकि 2 नवंबर को मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिलेगा। इस दिन बादल छाने की संभावना है। तापमान में मामूली गिरावट आएगी और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। 3 नवंबर को हरियाणा में हल्की वर्षा के संकेत मिल सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, इस दिन बारिश की संभावना 30 प्रतिशत तक हो सकती है। तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

हरियाणा मौसम अपडेट: आज इन जिलों में गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
हरियाणा मौसम अपडेट: आज इन जिलों में गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

हरियाणा का AQI

हरियाणा में आज 30 अक्टूबर को वायु गुणवत्ता कई जिलों में ‘बहुत खराब’ से ‘खतरनाक’ श्रेणी में है, जिसमें AQI लेवल बोर्ड के अनुसार फरीदाबाद में 412 AQI सुबह के समय दर्ज किया गया है। इसी तरह गुरुग्राम जिले का 324 दर्ज किया गया है, जबकि अंबाला जिले का सुबह के समय 162 दर्ज किया गया। अनुमान है कि दोपहर के समय यह एक 150 से नीचे हो सकता है।

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment