ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Weather: हरियाणा में सर्दी का कहर शुरू! महेंद्रगढ़ में 15.5°C ठंड, AQI 488 पर

On: अक्टूबर 31, 2025 7:03 पूर्वाह्न
Follow Us:
Haryana Weather: हरियाणा में सर्दी का कहर शुरू! महेंद्रगढ़ में 15.5°C ठंड, AQI 488 पर
Join WhatsApp Group

Haryana Weather 31 October today: हरियाणा में सर्दियों ने दस्तक दे दी है. सुबह-शाम ठंडी हवाएं चल रही हैं और तापमान लगातार गिर रहा है. महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री तक पहुंच गया, वहीं फरीदाबाद और भिवानी में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर है. हल्की बारिश की संभावना से ठंड और बढ़ेगी, लेकिन प्रदूषण में कुछ राहत मिल सकती है.

फरीदाबाद: हरियाणा में मौसम अब पूरी तरह बदल चुका है

सुबह-शाम की ठंडी हवाओं और फैली धुंध ने सर्दी की दस्तक दे दी है. प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तापमान लगातार गिर रहा है. महेंद्रगढ़ में रातें अब शिमला जैसी ठंडी हो गई हैं,

जहां न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया है. वहीं, दूसरी ओर भिवानी, फरीदाबाद, चरखी दादरी और धौरेरा जैसे जिलों में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. भिवानी का AQI 488 दर्ज किया गया जो बहुत खराब श्रेणी में आता है. मौसम विभाग का कहना है कि आज से लेकर 2 नवंबर तक हरियाणा में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिलेगा.

हरियाणवी म्यूजिक में खौफ का सिंडिकेट: दिलेर खरकिया से हर्षिता दहिया तक इनसाइड स्टोरी | haryanvi-singers-attacks-inside-story-diler-kharkiya-harshita-dahiya-gang-extortion
हरियाणवी म्यूजिक में खौफ का सिंडिकेट: दिलेर खरकिया से हर्षिता दहिया तक इनसाइड स्टोरी

रातें और ठंडी होंगी और दिन गर्म Haryana Weather

उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से रातें और ठंडी होंगी जबकि दिन में थोड़ी गर्मी महसूस की जा सकती है. 1 नवंबर को सुबह का तापमान करीब 14 डिग्री और दिन का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है.

आसमान साफ रहेगा लेकिन 2 नवंबर को बादल छा सकते हैं और तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी. 3 नवंबर को हल्की बारिश की संभावना जताई गई है जिससे ठंड और बढ़ सकती है. फरीदाबाद में भी मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है. पिछले दो दिन से यहां सूरज दिखाई नहीं दिया है.

आसमान में बादल छाए हुए हैं और हल्की ठंडी हवाएं चल रही हैं. 30 अक्टूबर को शहर में हल्की बारिश भी हुई जिससे लोगों को ठंड का एहसास और बढ़ गया. लोग अब स्वेटर, जैकेट और कंबल निकालने लगे हैं. दिन में हल्की ठंड तो रात में ठिठुरन महसूस हो रही है.

हरियाणा ITI में 'ऑन द स्पॉट' दाखिले की तारीख बढ़ी, जानें NCVT और SCVT की नई लास्ट डेट | haryana-iti-admission-2026-on-the-spot-last-date-extended-ncvt-scvt
हरियाणा ITI में ‘ऑन द स्पॉट’ दाखिले की तारीख बढ़ी, जानें NCVT और SCVT की नई लास्ट डेट

प्रदूषण बढ़ा रहा है चिंता

प्रदूषण की बात करें तो हालात चिंताजनक हैं. फरीदाबाद में AQI 399 पहुंच गया है, जो सांस लेने में दिक्कत पैदा करने वाली श्रेणी में आता है. पलवल और दिल्ली एनसीआर के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश हुई है जिससे उम्मीद की जा रही है कि प्रदूषण में थोड़ी राहत मिल सकती है.

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण आने वाले दिनों में हरियाणा का मौसम सामान्य रूप से खुश्क रहेगा. दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी और रात के तापमान में मामूली गिरावट बनी रहेगी.

हरियाणा के गांवों में दौड़ा हाई-स्पीड इंटरनेट: 5,154 पंचायतें भारतनेट से जुड़ीं, मिला बड़ा फंड | haryana-bharatnet-5154-gram-panchayats-connected-telecom-reforms-incentive
हरियाणा के गांवों में दौड़ा हाई-स्पीड इंटरनेट: 5,154 पंचायतें भारतनेट से जुड़ीं, मिला बड़ा फंड

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment