ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Weather Alert: हरियाणा में मौसम का कहर: 4 जिलों में येलो अलर्ट, अगले 3 दिन बरसेंगे बादल!

On: September 13, 2025 12:04 PM
Follow Us:
Haryana Weather Alert: हरियाणा में मौसम का कहर: 4 जिलों में येलो अलर्ट, अगले 3 दिन बरसेंगे बादल!
Join WhatsApp Group

Haryana Weather Alert 13 September : Weather havoc in Haryana: Yellow alert in 4 districts, it will rain for the next 3 days!: चंडीगढ़: हरियाणा में मौसम फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने आज 8 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है, जबकि 4 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला और कुरुक्षेत्र में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। 16 सितंबर के बाद मानसून फिर से सक्रिय होगा, जिससे बारिश का सिलसिला और तेज हो सकता है। आइए जानते हैं अगले तीन दिनों में हरियाणा का मौसम कैसा रहेगा।

चार जिलों में येलो अलर्ट Haryana Weather Alert 13 September

हिसार की चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ के अनुसार, शनिवार को पंचकूला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और अंबाला में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

12 और 13 जून को दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने जारी की सख्त चेतावनी
12 और 13 जून को दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने जारी की सख्त चेतावनी

करनाल, कैथल, पानीपत और सोनीपत में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में मौसम ज्यादातर साफ रहेगा।

सबसे ज्यादा और सबसे कम बारिश

हरियाणा में इस साल मानसून ने जमकर मेहरबानी की है। 13 सितंबर तक राज्य में 395.4 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक 564.6 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 43 प्रतिशत ज्यादा है।

यमुनानगर में सबसे ज्यादा 1080.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि सिरसा में सबसे कम 346.6 मिलीमीटर बारिश हुई। कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़ और फतेहाबाद में भी सामान्य से कहीं ज्यादा बारिश हो चुकी है।

फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट
फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट

जिला-वाइज बारिश का हाल

कुछ प्रमुख जिलों में बारिश के आंकड़े इस प्रकार हैं: अंबाला में 663.8 एमएम, कुरुक्षेत्र में 765.4 एमएम, महेंद्रगढ़ में 818.0 एमएम, यमुनानगर में 1080.4 एमएम और पंचकूला में 755.8 एमएम बारिश दर्ज की गई।

वहीं, सिरसा में 346.6 एमएम और भिवानी में 370.4 एमएम बारिश हुई। कुल मिलाकर, हरियाणा में इस साल बारिश का औसत 564.6 एमएम रहा, जो सामान्य से काफी ज्यादा है।

अगले तीन दिनों का मौसम पूर्वानुमान

14 सितंबर को यमुनानगर और अंबाला के 50 से 75 प्रतिशत इलाकों में बारिश की संभावना है। पंचकूला, कुरुक्षेत्र और करनाल में 25 से 50 प्रतिशत बारिश हो सकती है। कैथल, पानीपत और सोनीपत में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।

पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड
पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड

15 सितंबर को सिर्फ पंचकूला, यमुनानगर और अंबाला में बारिश होगी, जबकि बाकी जिले साफ मौसम का आनंद लेंगे। 16 सितंबर को भी पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी।

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment