Haryana Weather Alert: Rain havoc in Haryana till September 10! Yellow alert issued, know the weather of your district!: चंडीगढ़: हरियाणा में मानसून की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 5 से 10 सितंबर तक प्रदेश में बारिश की भविष्यवाणी की है। 5, 8, 9 और 10 सितंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 6 और 7 सितंबर को कोई खास चेतावनी नहीं है।
मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिनों तक मौसम बदलता रहेगा और कई इलाकों में हल्की से लेकर भारी बारिश हो सकती है। आइए, जानते हैं कि आपके जिले में कब और कैसी बारिश होने वाली है।
5 सितंबर को इन जिलों में होगी बारिश Haryana Weather Alert
आज यानी 5 सितंबर को हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिलों में कुछ जगहों पर आंधी, बिजली और भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।
वहीं, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी और झज्जर में भी हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। बाकी सभी जिलों में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।
6 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम?
6 सितंबर को हरियाणा में कोई विशेष मौसम चेतावनी नहीं है। हालांकि, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
इसके अलावा, चंडीगढ़, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, हिसार, रोहतक, भिवानी और चरखी दादरी में भी अलग-अलग जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
7 सितंबर को कहां होगी बारिश?
7 सितंबर को भी कोई खास मौसम चेतावनी नहीं है। चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, फतेहाबाद, हिसार, जींद, रोहतक, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम और फरीदाबाद में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में भी अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।
8 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट
8 सितंबर को अंबाला, यमुनानगर और करनाल जिलों में आंधी, बिजली और भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। चंडीगढ़, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत और सोनीपत में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। जींद, फरीदाबाद, पलवल और रोहतक में भी अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।











