चंडीगढ़, Haryana Weather Forecast IMD Alert: चंडीगढ़ और हरियाणा के मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन में निकलने वाली तेज धूप ने जहां पसीने छुड़ा दिए थे, वहीं अब रात होते ही बादलों के बरसने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे खराब मौसम को देखते हुए जरूरत के अनुसार ही घर से बाहर निकलें और बिजली के उपकरणों से उचित दूरी बनाए रखें।
हिसार और नारनौल में बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी
मंगलवार रात से ही राज्य के हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, नारनौल और महेंद्रगढ़ जैसे इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आज भी सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, नूंह और महेंद्रगढ़ जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। इन क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने, आकाशीय बिजली कड़कने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने की प्रबल संभावना है।
गुरुग्राम-रोहतक में चलेंगी तेज हवाएं
पश्चिमी विक्षोभ का असर अन्य जिलों में भी दिखेगा। गुरुग्राम, रोहतक, जींद, कैथल, पानीपत और फरीदाबाद सहित आसपास के जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। यहां हल्की से मध्यम बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में अस्थिरता बनी हुई है।
19 और 20 फरवरी का पूर्वानुमान
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आज हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। इसके साथ ही 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 19 और 20 फरवरी को भी हरियाणा के आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है और कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।
पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के बाद मैदानी इलाकों में मौसम सामान्य होने लगेगा और दिन-रात के तापमान में हल्की गिरावट आएगी। हालांकि, यह राहत कुछ ही दिनों की होगी, जिसके तुरंत बाद तापमान में फिर से बड़ा उछाल देखने को मिलेगा।
Haryana Weather का यू-टर्न: फरवरी में छूट रहे पसीने, आज और कल इन 8 जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम अपडेट और भरोसेमंद पूर्वानुमान के लिए Haryana News Post पर नज़र बनाए रखें।













