ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Weather: हरियाणा वालों कंबल निकाल लो! 21 नवंबर से पारा 8°C के नीचे, मौसम अपडेट

On: नवम्बर 17, 2025 6:58 पूर्वाह्न
Follow Us:
Haryana Weather: हरियाणा वालों कंबल निकाल लो! 21 नवंबर से पारा 8°C के नीचे, मौसम अपडेट
Join WhatsApp Group

Haryana Weather 17 November in hindi: हरियाणा मौसम अपडेट: उत्तर भारत में सर्दी ने अब पूरी तरह दस्तक दे दी है और हरियाणा में इसका असर साफ दिखने लगा है। सुबह-शाम ठंडी हवाएं चुभने लगी हैं और रात का पारा लगातार नीचे जा रहा है। एक हफ्ता पहले सिर्फ करनाल, हिसार, महेंद्रगढ़ और नारनौल जैसे कुछ शहरों में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री से नीचे था, लेकिन अब राज्य के दर्जन भर शहरों में रातें कड़ाके की ठंडी हो चुकी हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में ठंड और तेज होने वाली है, कोहरा भी बढ़ेगा और ठिठुरन अलग लेवल की होगी।

Haryana Weather

IMD के अनुसार, सिरसा जिले में कल यानी 16 नवंबर को दिन का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सबसे कम अधिकतम तापमान रोहतक में 24.9 डिग्री दर्ज किया गया। आज सुबह हरियाणा का तापमान करीब 13 डिग्री सेल्सियस है।

पानीपत में 16 अक्टूबर से रुकेगी अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस: 4 लाख लोगों को रेलवे का बड़ा तोहफा | panipat-railway-station-amritsar-jaynagar-express-train-stoppage-schedule
पानीपत में 16 अक्टूबर से रुकेगी अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस: 4 लाख लोगों को रेलवे का बड़ा तोहफा

18 नवंबर तक मौसम रहेगा खुश्क, फिर आएगा ठंड का असली जोर

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा का मौसम 18 नवंबर तक ज्यादातर खुश्क रहेगा। उसके बाद बादल छा सकते हैं और ठंड तेजी से बढ़ेगी। 21 नवंबर तक न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से भी नीचे जा सकता है, यानी कंपकंपी वाली सर्दी शुरू!

आज 17 नवंबर को धुंधला आसमान रहेगा, दिन का तापमान करीब 26 डिग्री और रात का करीब 10 डिग्री रह सकता है। 18 नवंबर को भी तापमान लगभग ऐसा ही रहेगा। 19 नवंबर को हल्की धूप के साथ धुंध रहेगी, दिन में 22 डिग्री और रात में 10 डिग्री के आसपास तापमान रहने का अनुमान है।

अब सिर्फ 5000 रुपये में घर पर लगाएं सोलर पैनल, हरियाणा सरकार उठाएगी पूरा बाकी खर्च | haryana-bpl-solar-rooftop-scheme-5000-rupees-pm-surya-ghar-yojna
अब सिर्फ 5000 रुपये में घर पर लगाएं सोलर पैनल, हरियाणा सरकार उठाएगी पूरा बाकी खर्च

20 नवंबर से धुंध और बढ़ेगी और पारा और नीचे गिरेगा। 21 नवंबर को धुंध ज्यादा होगी और ठंड चरम पर पहुंचने लगेगी। 22 नवंबर भी धुंधला मौसम और खराब एयर क्वालिटी रहेगी। 23 नवंबर सप्ताह का सबसे गर्म दिन हो सकता है, दिन में 27 डिग्री तक जा सकता है लेकिन रात फिर 10 डिग्री तक गिर जाएगी।

किसानों के लिए खास सलाह

डॉ. मदन खीचड़ ने किसानों को चेतावनी दी है कि अब गेहूं की बिजाई में बिल्कुल देरी न करें, इसे जल्द से जल्द पूरा कर लें। सरसों की फसल में इस मौसम में बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए कृषि वैज्ञानिकों से सलाह लेकर समय पर दवाइयों का छिड़काव जरूर करें, ताकि फसल सुरक्षित रहे।
तो हरियाणा वालों, अब स्वेटर-जैकेट-कंबल सब तैयार रखो – 21 नवंबर से असली ठंड शुरू होने वाली है!

हरियाणा में 4 आईएमटी का विस्तार, कोसली में 5000 तो खरखौदा में 5800 एकड़ जमीन होगी अधिग्रहित | haryana-imt-expansion-kharkhoda-kosli-bawal-sohna-land-acquisition
हरियाणा में 4 आईएमटी का विस्तार, कोसली में 5000 तो खरखौदा में 5800 एकड़ जमीन होगी अधिग्रहित

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment