ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Weather Today: हरियाणा में बारिश का अलर्टइन 5 जिलों में आज बूंदाबांदी, सिरसा में सबसे कम बारिश, जानें पूरा अपडेट!

On: सितम्बर 11, 2025 11:48 पूर्वाह्न
Follow Us:
Haryana Weather Today: हरियाणा में बारिश का अलर्टइन 5 जिलों में आज बूंदाबांदी, सिरसा में सबसे कम बारिश, जानें पूरा अपडेट!
Join WhatsApp Group

Haryana Weather Today: Rain alert in Haryana, drizzle in these 5 districts today, least rain in Sirsa, know the complete update!: हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है! मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 5 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल में आज बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

वहीं, प्रदेश के बाकी जिलों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। इनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल शामिल हैं। इन इलाकों में आसमान साफ रहेगा और बारिश के कोई आसार नहीं हैं।

फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल | haryana-roadways-ballabgarh-delhi-ambala-amritsar-new-bus-service-timetable
फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल

14 सितंबर तक कैसा रहेगा मौसम? Haryana Weather Today

मौसम विभाग का कहना है कि 14 सितंबर तक हरियाणा में मौसम का यही हाल रहेगा। हिसार की हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के प्रमुख डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून अब कमजोर पड़ रहा है।

इस वजह से प्रदेश में कहीं भी तेज बारिश की उम्मीद नहीं है। कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन भारी बारिश की संभावना नहीं है।

पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय | haryana-roadways-new-bus-baijnath-palampur-delhi-gurugram-route-timing
पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय

कहां कितनी हुई बारिश?

हरियाणा में इस मानसून सीजन में सामान्य से 45% ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 1080.4 एमएम और महेंद्रगढ़ में 818.0 एमएम हुई है। वहीं, सबसे कम बारिश सिरसा में 346.6 एमएम और भिवानी में 369.4 एमएम दर्ज की गई है।

यह सीजन 2021 के बाद सबसे ज्यादा बारिश वाला रहा है। 2021 में जुलाई-अगस्त में कम बारिश हुई थी, लेकिन सितंबर में तेज बारिश देखी गई थी। इस बार जुलाई, अगस्त और सितंबर में भी अच्छी बारिश हुई है।

पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल | haryana-roadways-panipat-delhi-jaipur-ajmer-new-bus-service-timetable-route
पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment