ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Weather Today: बारिश का रेड अलर्ट! 12 जिलों में ठंड का इंतजार कब तक?

On: अक्टूबर 2, 2025 9:37 पूर्वाह्न
Follow Us:
Haryana Weather Today: बारिश का रेड अलर्ट! 12 जिलों में ठंड का इंतजार कब तक?
Join WhatsApp Group

Haryana Weather Today 2 October: हरियाणा: हरियाणा में 2 अक्टूबर को 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी हो गया है। इन जिलों में यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, पलवल और फरीदाबाद शामिल हैं।

हरियाणा में आज, 2 अक्टूबर को 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, पलवल और फरीदाबाद शामिल हैं। हालांकि ठंड महसूस करने के लिए अभी एक सप्ताह और इंतजार करना पड़ सकता है।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, 7 अक्टूबर से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलनी शुरू होंगी, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। वर्तमान में अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

हिसार के आर्यनगर गांव में लव मैरिज बैन, पंचायत का ऐलान- गांव में शादी की तो होगा सामाजिक बहिष्कार | hisar-aryanagar-panchayat-bans-love-marriage-social-boycott
हिसार के आर्यनगर गांव में लव मैरिज बैन, पंचायत का ऐलान- गांव में शादी की तो होगा सामाजिक बहिष्कार

4 अक्टूबर से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस होगा सक्रिय Haryana Weather Today

डॉ. खीचड़ के अनुसार, 4 अक्टूबर से हरियाणा में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) सक्रिय हो जाएगा, जिसके कारण प्रदेश में बारिश होगी। 5 अक्टूबर को यह डिस्टर्बेंस पूरे हरियाणा में सक्रिय रहेगा।

7 अक्टूबर तक इसका प्रभाव बना रहेगा, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। हालांकि पूरी तरह से ठंड आने में दिवाली तक का इंतजार करना पड़ सकता है।

तापमान की स्थिति

राज्य में सिरसा में सबसे अधिक 35 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि पानीपत में सबसे कम 31.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यानी दोनों के बीच करीब 4 डिग्री का अंतर देखने को मिला।

हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात | haryana-monsoon-2026-deficit-drought-rain-data-groundwater-impact
हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात

आगामी मौसम पूर्वानुमान

3 अक्टूबर: फिर से उन्हीं 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी रहेगा – यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, पलवल और फरीदाबाद।

4 अक्टूबर: सिरसा और फतेहाबाद को छोड़कर पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना है।

5 अक्टूबर: पूरे हरियाणा में बारिश होगी। विशेष रूप से यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में भारी बारिश हो सकती है।

मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया | meri-fasal-mera-byora-portal-reopens-kharif-registration-haryana-farmers
मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment