ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Weather Today: हरियाणा में बारिश का अलर्ट! इन जिलों में 26 अगस्त तक झमाझम बारिश, ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी

On: अगस्त 25, 2025 5:37 पूर्वाह्न
Follow Us:
Haryana Weather Today: हरियाणा में बारिश का अलर्ट! इन जिलों में 26 अगस्त तक झमाझम बारिश, ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी
Join WhatsApp Group

Haryana Weather Today: Rain alert in Haryana! Heavy rain in these districts till August 26, Orange-Yellow alert issued: चंडीगढ़: हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। रेवाड़ी में बीती रात हुई तेज बारिश से सड़कों पर जलभराव हो गया और NH-11 के पास खोरी अंडरपास में पानी भरने से गाड़ियां फंस गईं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट और कई अन्य में येलो अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं अगले कुछ दिनों का मौसम और किन जिलों में रहेगी बारिश।

ऑरेंज और येलो अलर्ट Haryana Weather Today

IMD के चंडीगढ़ केंद्र के अनुसार, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल में आज तेज बारिश की संभावना के चलते ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम और फरीदाबाद में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल | haryana-roadways-ballabgarh-delhi-ambala-amritsar-new-bus-service-timetable
फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल

26 अगस्त तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी, कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है।

तीन दिन तक बारिश का अनुमान

हिसार के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून की अक्षीय रेखा श्री गंगानगर से बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय है।

पंजाब में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और अरब सागर से नमी वाली हवाओं के कारण 24 से 26 अगस्त तक हरियाणा में बारिश का दौर रहेगा। 27 से 29 अगस्त तक बारिश कम होगी, लेकिन कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान तापमान में कमी और नमी में बढ़ोतरी की संभावना है।

पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय | haryana-roadways-new-bus-baijnath-palampur-delhi-gurugram-route-timing
पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय

अगले तीन दिन का मौसम

25 अगस्त को सिरसा और फतेहाबाद में 25-50%, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पलवल, रोहतक, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र और सोनीपत में 50-75%, जबकि पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल और पानीपत में 75-100% बारिश की संभावना है।

इन पांच जिलों में येलो अलर्ट है। 26 अगस्त को यमुनानगर, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में येलो अलERT और 75-100% बारिश का अनुमान है। 27 अगस्त को बारिश की संभावना कम होगी, कुछ जिलों में 0-50% और पंचकूला, यमुनानगर में 50-75% बारिश हो सकती है।

पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल | haryana-roadways-panipat-delhi-jaipur-ajmer-new-bus-service-timetable-route
पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment