ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Weather Today: बारिश और ठंड का अलर्ट! 27 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, जानें अपडेट

On: October 25, 2025 8:59 AM
Follow Us:
Haryana Weather Today: बारिश और ठंड का अलर्ट! 27 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, जानें अपडेट
Join WhatsApp Group

Haryana Weather Today October 27: चंडीगढ़: हरियाणा में अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में मौसम ने हल्की ठंडक की शुरुआत कर दी है। मौसम विभाग (IMD) की मानें तो नवंबर की शुरुआत में तापमान में तेज गिरावट आएगी, जिससे सर्दी का अहसास बढ़ेगा।

साथ ही, 27 अक्टूबर को बारिश की संभावना भी जताई जा रही है। आइए जानते हैं कि अगले सात दिनों में हरियाणा का मौसम कैसा रहेगा और क्या-क्या बदलाव देखने को मिलेंगे।

बड़ी खबर: हरियाणा में 1 जनवरी 2026 से लागू हुआ बढ़ा हुआ वेतन, सफाई कर्मियों को मिलेंगे ₹18,200
बड़ी खबर: हरियाणा में 1 जनवरी 2026 से लागू हुआ बढ़ा हुआ वेतन, सफाई कर्मियों को मिलेंगे ₹18,200

मौसम में ठंडक की शुरुआत Haryana Weather Today

हरियाणा के ज्यादातर जिलों में इन दिनों दिन और रात का तापमान सामान्य से कम है, जिससे सुबह-शाम ठंड का अहसास होने लगा है। हिसार में बीती रात सबसे कम तापमान दर्ज किया गया।

हिसार एचएयू के मौसम विभाग के अनुसार, 27 अक्टूबर तक मौसम ज्यादातर शुष्क रहेगा। इस दौरान दिन का तापमान हल्का बढ़ सकता है, लेकिन रात का तापमान 16-19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जिससे ठंड और बढ़ेगी।

Rohtak ITI News: 8वीं, 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए मौका, 15 जून तक ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
Rohtak ITI News: 8वीं, 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए मौका, 15 जून तक ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई

25 और 26 अक्टूबर का मौसम

25 अक्टूबर को हरियाणा में दिन में हल्की धुंध के साथ धूप रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा। सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस होगी। 26 अक्टूबर को भी मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। तापमान लगभग 30 डिग्री (अधिकतम) और 18 डिग्री (न्यूनतम) के आसपास रहेगा।

27 अक्टूबर को बारिश की संभावना

27 अक्टूबर को हरियाणा में मौसम करवट लेगा। इस दिन बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में कमी आएगी। अधिकतम तापमान 25-30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। सुबह-शाम ठंड का अहसास और बढ़ेगा।

Haryana Mausam: गर्मी गायब, अंबाला से फरीदाबाद तक 32 डिग्री पहुंचा तापमान, जानें कब तक रहेगी राहत
Haryana Mausam: गर्मी गायब, अंबाला से फरीदाबाद तक 32 डिग्री पहुंचा तापमान, जानें कब तक रहेगी राहत

28 अक्टूबर का मौसम

28 अक्टूबर को दिन में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन धूप भी बनी रहेगी। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा।

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment