ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Weather Today: स्मॉग ने तोड़ा रिकॉर्ड, जींद-गुरुग्राम स्कूल बंद – ठंड-प्रदूषण का अटैक

On: नवम्बर 14, 2025 9:22 पूर्वाह्न
Follow Us:
Haryana Weather Today: स्मॉग ने तोड़ा रिकॉर्ड, जींद-गुरुग्राम स्कूल बंद – ठंड-प्रदूषण का अटैक
Join WhatsApp Group

Haryana Weather Today: चंडीगढ़ | हरियाणा सहित पूरे उत्तर भारत में सुबह-शाम के समय ठंड का अहसास होने लगा है। वहीं, ठंड के साथ प्रदूषण में भी बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। वातावरण में नमी बढ़ने से पराली जलाने और गाड़ियों के धुएं से एकाएक प्रदूषण बढ़ने से लोगों का खुली हवा में सांस लेना दूभर हो चुका है। दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में शामिल शहरों में हालात और भी ज्यादा खराब बने हुए हैं।

सबसे कम तापमान Haryana Weather Today

हरियाणा के 9 शहरों में प्रदूषण रेड जोन में पहुंच चुका है। जींद में प्रदूषण का स्तर दिल्ली के बराबर दर्ज किया गया है। यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 418 पहुंच गया है।

सभी जिलों में डीसी को पावर दी गई है कि वे शहर में प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए अपने स्तर पर स्कूल बंद करने का फैसला ले सकते हैं। वही जींद और गुरुग्राम में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। 7 शहरों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। सबसे कम तापमान नारनौल का 7.7 है।

भैंस खरीद पर 80 हजार की सब्सिडी, हरियाणा के 15 हजार परिवारों को सीधे रोजगार से जोड़ेगी सरकार | haryana-antyodaya-dairy-subsidy-buffalo-loan-vita-milk-incentive-nayab-saini
भैंस खरीद पर 80 हजार की सब्सिडी, हरियाणा के 15 हजार परिवारों को सीधे रोजगार से जोड़ेगी सरकार

आगे कैसा रहेगा मौसम

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से मैदानी इलाकों में ठंड लगातार बढ़ रही है। रात के साथ-साथ दिन के तापमान में भी गिरावट आई है।

आने वाले दिनों में ठंड में और ज्यादा बढ़ोतरी खासकर रात का तापमान और ज्यादा नीचे जा सकता है। प्रदेश के 7 शहरों नारनौल, महेन्द्रगढ़, गुरुग्राम, हिसार, करनाल, सोनीपत और पंचकूला में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है।

चलेंगी हवाएं

कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 18 नवंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना है,

दो बार इंटरव्यू में चूके, फिर तीसरे प्रयास में हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा टॉप कर गए गोहाना के अभिषेक सरोहा | sonipat-gohana-abhishek-saroha-tops-hpsc-hcs-exam
दो बार इंटरव्यू में चूके, फिर तीसरे प्रयास में हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा टॉप कर गए गोहाना के अभिषेक सरोहा

जिससे सुबह व शाम को हल्की ठंड रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य में अधिकतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहने की संभावना है।

अग्निवीरों को आयु सीमा में छूट और नौकरियों में कोटा, एचएसएससी-एचपीएससी करेंगे सीधी भर्ती | haryana-agniveer-government-jobs-reservation-cm-nayab-saini-police-constable
अग्निवीरों को आयु सीमा में छूट और नौकरियों में कोटा, एचएसएससी-एचपीएससी करेंगे सीधी भर्ती

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment