ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Weather Today: अबकी बार हरियाणा में ठंड ने तोड़े रिकॉर्ड! जानें अगले 48 घंटे कैसा रहेगा मौसम

On: नवम्बर 26, 2025 9:33 पूर्वाह्न
Follow Us:
Haryana Weather Today: अबकी बार हरियाणा में ठंड ने तोड़े रिकॉर्ड! जानें अगले 48 घंटे कैसा रहेगा मौसम
Join WhatsApp Group

Haryana Weather Today 26 November: हरियाणा में सर्दी इस बार अपने चरम पर पहुंचती दिख रही है. उत्तरी दिशा से चल रही ठंडी हवाओं ने लोगों की कंपकंपी बढ़ा दी है. दिन और रात, दोनों समय तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. राज्य में सबसे ज्यादा ठंड हिसार में दर्ज की गई है.

हिसार बना सबसे ठंडा शहर Haryana Weather

मंगलवार को हिसार में दिन के तापमान में पिछले 24 घंटों में 0.9°C और रात के तापमान में 1.6°C की भारी गिरावट देखने को मिली. मौसम विभाग के मुताबिक, शहर का अधिकतम तापमान 25.2°C रहा, जो सामान्य से 2.2°C कम है. वहीं न्यूनतम तापमान 6.3°C दर्ज हुआ, जो सामान्य से 4.5°C कम है.

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर घिरी जींद पुलिस, 'दारू' वाले पुराने बयान पर हंगामा होते ही टला कार्यक्रम | jind-police-drug-deaddiction-event-cancelled-masoom-sharma-controversy
हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर घिरी जींद पुलिस, ‘दारू’ वाले पुराने बयान पर हंगामा होते ही टला कार्यक्रम

इससे पहले 19 नवंबर को भी न्यूनतम तापमान 6.3°C ही रिकॉर्ड किया गया था.

उत्तर भारत में बर्फबारी का असर

उत्तरी पर्वतीय इलाकों में लगातार बर्फबारी जारी है. इसका असर हरियाणा सहित मैदानी राज्यों में साफ देखा जा रहा है. ठंडी हवाओं के चलते तापमान लगातार गिर रहा है. हिसार के बाद महेन्द्रगढ़ भी ठंड से कांप रहा है, जहां रात का तापमान 6.9°C दर्ज किया गया.

1857 के महानायक राव तुलाराम का शहादत दिवस: हांसी से उठी राज्य स्तरीय आयोजन की मांग, जानिए इतिहास | rao-tularam-shaheedi-diwas-state-level-event-haryana-hansi
1857 के महानायक राव तुलाराम का शहादत दिवस: हांसी से उठी राज्य स्तरीय आयोजन की मांग, जानिए इतिहास

आगे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, 27 और 28 नवंबर को जेट स्ट्रीम के दक्षिण की ओर आने और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे.

उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी जारी रहने से इसके बाद हरियाणा में तापमान और गिर सकता है. यानी आने वाले दिनों में ठंड का असर और बढ़ने वाला है.

हिसार के आर्यनगर गांव में लव मैरिज बैन, पंचायत का ऐलान- गांव में शादी की तो होगा सामाजिक बहिष्कार | hisar-aryanagar-panchayat-bans-love-marriage-social-boycott
हिसार के आर्यनगर गांव में लव मैरिज बैन, पंचायत का ऐलान- गांव में शादी की तो होगा सामाजिक बहिष्कार

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment