ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Weather Today: हरियाणा में मौसम की करवट! इन जिलों में बारिश, ठंड बढ़ने का अलर्ट

On: सितम्बर 29, 2025 9:28 पूर्वाह्न
Follow Us:
Haryana Weather Today: हरियाणा में मौसम की करवट! इन जिलों में बारिश, ठंड बढ़ने का अलर्ट
Join WhatsApp Group

Haryana Weather Today 19 September: चंडीगढ़: हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर पलटी मारी है। मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलने से रातें ठंडी होने लगेंगी और तापमान में गिरावट आएगी। आइए, हरियाणा के मौसम का ताजा अपडेट और अगले तीन दिनों का पूर्वानुमान जानते हैं।

करनाल में सबसे गर्म, नारनौल में ठंडक Haryana Weather Today

बीते रविवार को करनाल में सबसे ज्यादा तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यमुनानगर के हथनीकुंड बैराज के पास न्यूनतम तापमान 30.9 डिग्री रहा।

फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल | haryana-roadways-ballabgarh-delhi-ambala-amritsar-new-bus-service-timetable
फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल

रात के तापमान में फरीदाबाद सबसे गर्म रहा, जहां 27.8 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि नारनौल (महेंद्रगढ़) में सबसे कम 23 डिग्री तापमान रहा। आने वाले दिनों में रात का तापमान और गिरेगा, जिससे ठंड का एहसास बढ़ेगा।

3 अक्टूबर तक बादल और बारिश

चौधरी चरण सिंह हरियाणा विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि अरब सागर में दबाव का क्षेत्र बनने से हवाओं में बदलाव हो रहा है।

पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय | haryana-roadways-new-bus-baijnath-palampur-delhi-gurugram-route-timing
पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय

इसके चलते 3 अक्टूबर तक हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील रहेगा और हल्के बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 1 से 3 अक्टूबर तक ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ और खुश्क रहेगा, लेकिन तापमान में कमी आएगी।

अगले तीन दिन का मौसम पूर्वानुमान

30 सितंबर: मेवात, पलवल, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में हल्की बारिश की संभावना है। बाकी इलाकों में मौसम साफ रहेगा।
1 अक्टूबर: पूरे हरियाणा में मौसम साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है।
2 अक्टूबर: मौसम खुश्क और साफ रहेगा, तापमान में हल्की गिरावट जारी रहेगी।

पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल | haryana-roadways-panipat-delhi-jaipur-ajmer-new-bus-service-timetable-route
पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment