ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Weather Today: पश्चिमी विक्षोभ लाएगा झमाझम बारिश, जानें 7 अक्टूबर तक का मौसम!

On: October 4, 2025 9:46 AM
Follow Us:
Haryana Weather Today: पश्चिमी विक्षोभ लाएगा झमाझम बारिश, जानें 7 अक्टूबर तक का मौसम!
Join WhatsApp Group

Haryana Weather Today 4 October: चंडीगढ़: हरियाणा में मौसम फिर करवट लेने वाला है। आज यानी 4 अक्टूबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके चलते 7 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 5 और 6 अक्टूबर को पूरे हरियाणा में बारिश होगी, जबकि 7 अक्टूबर को ज्यादातर इलाकों में बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। 8 अक्टूबर से हवाएं उत्तर-पश्चिम की ओर बदलेंगी, जिससे ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों में आएंगी और तापमान में गिरावट होगी। आइए जानते हैं हरियाणा के मौसम की पूरी डिटेल्स।

12 और 13 जून को दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने जारी की सख्त चेतावनी
12 और 13 जून को दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने जारी की सख्त चेतावनी

मौसम में आएगा बदलाव Haryana Weather Today

फिलहाल हरियाणा में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। गुरुवार को सिरसा में 37 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था।

मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल छाएंगे, जिससे दिन का तापमान कम होगा और रात में हल्की गर्मी महसूस हो सकती है। नमी बढ़ने से सुबह और रात के समय ठंडक का अहसास होगा।

फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट
फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट

क्यों बदलेगा मौसम?

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू), हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव का क्षेत्र और राजस्थान के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण नमी वाली हवाएं उत्तर-पश्चिमी इलाकों में आएंगी।

इसके चलते 4 अक्टूबर की रात से हरियाणा में मौसम बदलना शुरू होगा। 5 से 7 अक्टूबर तक ज्यादातर इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ जगहों पर तेज बारिश भी हो सकती है।

पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड
पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड

8 अक्टूबर से राहत

मौसम विभाग के अनुसार, 8 अक्टूबर की दोपहर के बाद मौसम साफ होने लगेगा। हवाएं उत्तर और उत्तर-पश्चिमी दिशा में बदलेंगी, जिससे तापमान में और गिरावट आएगी। बारिश का सिलसिला थम जाएगा और मौसम सुहावना हो जाएगा।

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment