ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Weather Today: हरियाणा में आज रात से सर्दी का तूफान! बादल छाएंगे, पारा लुढ़केगा

On: नवम्बर 18, 2025 9:27 पूर्वाह्न
Follow Us:
Haryana Weather Today: हरियाणा में आज रात से सर्दी का तूफान! बादल छाएंगे, पारा लुढ़केगा
Join WhatsApp Group

Haryana Weather Today: चंडीगढ़: बादल और ठंड का डबल अटैक चंडीगढ़ मौसम विभाग ने बताया कि हरियाणा में आज रात से मौसम में बड़ा बदलाव होगा। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल छा सकते हैं।

बादल छाने से रात का तापमान बढ़ेगा, लेकिन दिन का पारा थोड़ा गिर सकता है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग प्रमुख डॉ. मदन खीचड़ ने कहा कि उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम रफ्तार से चल रही हैं। इसी से रात का तापमान तेजी से गिर रहा है।

दिन में अभी भी कड़ाके की धूप खिल रही है। लेकिन आज रात से हवा का रुख बदलेगा। हरियाणा में दिन का तापमान सामान्य के आसपास है, लेकिन रात का पारा 4.7 डिग्री तक नीचे आ गया है। खासकर राजस्थान से लगे इलाकों में न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है।

फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल | haryana-roadways-ballabgarh-delhi-ambala-amritsar-new-bus-service-timetable
फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल

शहरवार तापमान: हिसार सबसे ठंडा Haryana Weather Today

प्रदेश में हिसार का तापमान सबसे नीचे 7.1 डिग्री रहा। महेंद्रगढ़ में 7.5, नारनौल में 8.0 डिग्री, सिरसा में 8 डिग्री और भिवानी में 8.5 डिग्री दर्ज किया गया।

करनाल और सोनीपत में भी पारा 8 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। राज्य में अधिकतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 6 से 10 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है।

IMD चंडीगढ़

IMD चंडीगढ़ के बुलेटिन के मुताबिक, हरियाणा में औसत अधिकतम तापमान सामान्य के करीब है। सिरसा में मैक्सिमम 29.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है। वहीं रोहतक में 24.8 डिग्री, जो सामान्य से 3.4 डिग्री कम है।

पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय | haryana-roadways-new-bus-baijnath-palampur-delhi-gurugram-route-timing
पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि राज्य में फिलहाल बारिश की कोई गुंजाइश नहीं। आसमान साफ रहेगा। लेकिन आने वाले दिनों में सुबह और देर रात हल्की धुंध छा सकती है। शीतलहर का असर भी बढ़ सकता है। तो गर्म कपड़े तैयार रखो – सर्दी ने दस्तक दे दी है!

पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल | haryana-roadways-panipat-delhi-jaipur-ajmer-new-bus-service-timetable-route
पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment