ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Weather Update: हरियाणा में बारिश का अलर्ट! 8 जिलों में बूंदाबांदी, 17 सितंबर से मानसून की धमाकेदार वापसी!

On: सितम्बर 14, 2025 12:12 अपराह्न
Follow Us:
Haryana Weather Update: हरियाणा में बारिश का अलर्ट! 8 जिलों में बूंदाबांदी, 17 सितंबर से मानसून की धमाकेदार वापसी!
Join WhatsApp Group

Haryana Weather Update 14 september: Rain alert in Haryana! Drizzle in 8 districts, Monsoon returns with a bang from 17th September! चंडीगढ़: हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर बदल रहा है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 8 जिलों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है।

पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत और सोनीपत के कुछ इलाकों में आज छिटपुट बारिश हो सकती है। वहीं, बाकी जिलों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। पंचकूला में सुबह से ही बारिश हो रही है, जिससे सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई है।

16 सितंबर के बाद मानसून की वापसी Haryana Weather Update

मौसम विभाग (IMD) चंडीगढ़ के मुताबिक, 16 सितंबर तक हरियाणा में मौसम ज्यादातर साफ रहेगा। लेकिन इसके बाद मानसून फिर से जोर पकड़ेगा। 17 सितंबर को तीन जिलों में तेज बारिश और 11 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

भैंस खरीद पर 80 हजार की सब्सिडी, हरियाणा के 15 हजार परिवारों को सीधे रोजगार से जोड़ेगी सरकार | haryana-antyodaya-dairy-subsidy-buffalo-loan-vita-milk-incentive-nayab-saini
भैंस खरीद पर 80 हजार की सब्सिडी, हरियाणा के 15 हजार परिवारों को सीधे रोजगार से जोड़ेगी सरकार

हिसार की चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ ने बताया कि 16 सितंबर के बाद मानसून की सक्रियता बढ़ेगी, जिससे उत्तरी हरियाणा में बारिश का आंकड़ा और बढ़ेगा।

15-16 सितंबर का मौसम अपडेट

15 सितंबर को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा।

16 सितंबर को भी पंचकूला, यमुनानगर और अंबाला में छिटपुट बारिश के आसार हैं। 17 सितंबर को पंचकूला और यमुनानगर में तेज बारिश की उम्मीद है, जबकि अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा।

दो बार इंटरव्यू में चूके, फिर तीसरे प्रयास में हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा टॉप कर गए गोहाना के अभिषेक सरोहा | sonipat-gohana-abhishek-saroha-tops-hpsc-hcs-exam
दो बार इंटरव्यू में चूके, फिर तीसरे प्रयास में हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा टॉप कर गए गोहाना के अभिषेक सरोहा

यमुनानगर में सबसे ज्यादा बारिश

हरियाणा में इस मानसून सीजन में सामान्य से 43% ज्यादा बारिश हो चुकी है। यमुनानगर में सबसे ज्यादा 1080 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि सिरसा में सबसे कम 346 मिमी बारिश हुई। कुरुक्षेत्र में सामान्य से 100% ज्यादा, फतेहाबाद में 141% ज्यादा और महेंद्रगढ़ में 119% ज्यादा बारिश हो चुकी है।

अग्निवीरों को आयु सीमा में छूट और नौकरियों में कोटा, एचएसएससी-एचपीएससी करेंगे सीधी भर्ती | haryana-agniveer-government-jobs-reservation-cm-nayab-saini-police-constable
अग्निवीरों को आयु सीमा में छूट और नौकरियों में कोटा, एचएसएससी-एचपीएससी करेंगे सीधी भर्ती

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment