ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Weather Update: हरियाणा में कड़ाके की ठंड, 11 शहर 10°C से नीचे – धुंध का अलर्ट

On: नवम्बर 20, 2025 9:23 पूर्वाह्न
Follow Us:
Haryana Weather Update: हरियाणा में कड़ाके की ठंड, 11 शहर 10°C से नीचे – धुंध का अलर्ट
Join WhatsApp Group

Haryana Weather Update 20 November Today: चंडीगढ़। हरियाणा में लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। दिन में धूप सेंकने को मिलती है, वहीं रात ठिठुरन भरी होती है। कई इलाकों में सुबह के समय धुंध देखने को भी मिल रही है। उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिली है। नारनौल में सबसे कम 6.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड में और ज्यादा इजाफा हो रहा है।

आगे कैसा रहेगा मौसम Haryana Weather Update

मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से ठंड और बढ़ सकती है। दिन में बीच-बीच में हल्के बादल छाने से औसत तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।

फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल | haryana-roadways-ballabgarh-delhi-ambala-amritsar-new-bus-service-timetable
फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल

हरियाणा के 11 शहरों में तापमान अब भी 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। उन्होंने बताया है कि राज्य में आमतौर पर 23 नवंबर तक मौसम खुश्क व परिवर्तनशील बना रहने की संभावना है।

हल्की धुंध रहने की संभावना

इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बीच-बीच में बादल छाए रहने की संभावना है। उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से दिन के तापमान में हल्की गिरावट और रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान हवा में बार-बार बदलाव होने और हवा की गति तेज होने की संभावना है। वातावरण में नमी बढ़ने के कारण कुछ स्थानों पर हल्की धुंध रहने की संभावना है।

पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय | haryana-roadways-new-bus-baijnath-palampur-delhi-gurugram-route-timing
पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय

पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल | haryana-roadways-panipat-delhi-jaipur-ajmer-new-bus-service-timetable-route
पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment