ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम की बड़ी करवट! आने वाली हैं बारिश और कड़ाके की ठंड

On: नवम्बर 25, 2025 7:15 पूर्वाह्न
Follow Us:
Haryana Weather: हरियाणा में मौसम की बड़ी करवट! आने वाली हैं बारिश और कड़ाके की ठंड
Join WhatsApp Group

Haryana Weather Update 25 NovemberToday: हरियाणा में ठंड धीरे-धीरे अपने तेवर दिखाने लगी है। सुबह और शाम को हल्का कोहरा नजर आ रहा है, हालांकि विज़िबिलिटी पर अभी ज्यादा असर नहीं पड़ा है। वहीं बीते 24 घंटों में तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। पलवल में अधिकतम तापमान 28.8°C दर्ज किया गया, जबकि रोहतक में न्यूनतम तापमान 23.8°C रहा।

तापमान में गिरावट शुरू, कई जिलों में ठंड तेज Haryana Weather

अंबाला में सुबह का तापमान 10°C दर्ज किया गया, जो सर्दी बढ़ने का संकेत है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 3–4 दिनों में रात का तापमान लगातार नीचे आएगा और ठंड का असर तेज महसूस होगा।

27–28 नवंबर को बादल और हल्की बारिश के आसार

IMD के मुताबिक 27 नवंबर से आसमान में बादल छाए रहेंगे, जिससे दिन का तापमान भी गिर जाएगा। कई स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि:

28 नवंबर तक मौसम खुश्क रहेगा

उत्तर व उत्तर-पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलेंगी

फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल | haryana-roadways-ballabgarh-delhi-ambala-amritsar-new-bus-service-timetable
फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल

27 और 28 नवंबर को बादल + बूंदाबांदी की संभावना

25–28 नवंबर तक धुंधलापन और ठंड में इजाफा देखने को मिलेगा

इन दिनों अधिकतम तापमान 23°C और न्यूनतम 8–10°C के बीच रहने का अनुमान है।

28–29 नवंबर को फिर बारिश, दिसंबर की शुरुआत होगी ठंडी

28 और 29 नवंबर को बादल घिरे रहेंगे और हल्की बारिश भी हो सकती है।
30 नवंबर को धूप निकलेगी, लेकिन हवा की गुणवत्ता खराब बनी रह सकती है।

29 नवंबर को दिन का तापमान सबसे ज्यादा—करीब 26°C

1 दिसंबर की रात सबसे ठंडी —लगभग 8°C

पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय | haryana-roadways-new-bus-baijnath-palampur-delhi-gurugram-route-timing
पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय

AQI बना बड़ी चिंता—गुरुग्राम ने दिल्ली को भी पीछे छोड़ा
हरियाणा और NCR में प्रदूषण का लेवल तेजी से बढ़ रहा है।

दिल्ली: AQI 405

गुरुग्राम: AQI 414 (दिल्ली से ज्यादा प्रदूषित)

फरीदाबाद: AQI 337

अंबाला: AQI 186

प्रदूषण बढ़ने से सुबह-शाम की हवा ज्यादा भारी और हानिकारक हो रही है।

पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल | haryana-roadways-panipat-delhi-jaipur-ajmer-new-bus-service-timetable-route
पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment