ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Weather Updtae: 3 दिन भारी बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, किसानों की फसलें खतरे में?

On: October 5, 2025 11:11 AM
Follow Us:
Haryana Weather Updtae: 3 दिन भारी बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, किसानों की फसलें खतरे में?
Join WhatsApp Group

Haryana Weather Updtae 5 Ovtober: चंडीगढ़। हरियाणा में मौसम का मिजाज अब पलटने वाला है! पश्चिमी विक्षोभ के जाग उठने से रविवार से पूरे राज्य में हलचल मच जाएगी। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए बारिश और ओलावृष्टि को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

शनिवार सुबह सिरसा में इस सीजन की पहली धुंध ने दस्तक दी, जिससे विजिबिलिटी घटकर महज 20 मीटर रह गई। किसानों के चेहरे पर ये बदलाव राहत लेकर आया है, क्योंकि आने वाले दिनों में फसलों को मौसम का पूरा साथ मिलेगा।

पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय Haryana Weather Updtae

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विभागाध्यक्ष डॉ. एमएल खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ शनिवार रात को ही एक्टिव हो चुका है। इसके प्रभाव से दक्षिणी पंजाब और उत्तरी राजस्थान में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है।

12 और 13 जून को दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने जारी की सख्त चेतावनी
12 और 13 जून को दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने जारी की सख्त चेतावनी

बंगाल की खाड़ी और अरब सागर दोनों तरफ से नमी की सप्लाई हो रही है, जो इस विक्षोभ को ताकत और पानी देगी। नतीजा? राज्य के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, तो कहीं-कहीं तेज बौछारें और ओलावृष्टि का डर भी।

गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

डॉ. खीचड़ ने आगे कहा कि इसका असर 5 अक्टूबर की सुबह से ही शुरू हो जाएगा और 8 अक्टूबर तक कहीं-कहीं गरज-चमक संग बरसात का दौर चलेगा। 9 अक्टूबर से आसमान साफ हो जाएगा और तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। ये ठंडक सरसों और चने की बुआई के लिए जबरदस्त फायदेमंद साबित होगी।

सिरसा में धुंध से बढ़ी बासमती की खुशबू

सिरसा में शनिवार को मौसम ने पूरी तरह तेवर बदले। सुबह घने कोहरे ने शहर को लपेट लिया, विजिबिलिटी 20 मीटर से नीचे लुढ़क गई। ये धुंध सुबह 9 बजे तक छाई रही। कृषि एक्सपर्ट्स का कहना है कि हवा में नमी की भरमार से ये धुंध बनी, जो किसानों को खुशखबरी है।

हरियाणा में 12 जून तक भीषण लू का अलर्ट, हिसार मौसम विभाग ने दी बेहद डराने वाली चेतावनी
हरियाणा में 12 जून तक भीषण लू का अलर्ट, हिसार मौसम विभाग ने दी बेहद डराने वाली चेतावनी

कृषि विभाग सिरसा के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. सुखदेव कंबोज ने बताया कि ये बासमती चावल के लिए गोल्डन चांस है- खुशबू और क्वालिटी दोनों चमकेंगी।

उन्होंने साफ किया कि ये स्मॉग नहीं है, क्योंकि धान की कटाई तो एक फीसदी भी शुरू नहीं हुई। प्रदूषण का तो सवाल ही पैदा नहीं होता। ये मौसमी धुंध बासमती की कीमतों में उछाल का इशारा भी दे रही है। किसानों से अपील है कि अगले तीन दिनों मौसम पर नजर रखें और ओलावृष्टि के वक्त फसलों को बचाने के लिए अलर्ट रहें।

Haryana Weather Forecast: 7 जून तक जमकर बरसेंगे बादल, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Haryana Weather Forecast: 7 जून तक जमकर बरसेंगे बादल, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment