ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Weather Update: हरियाणा में बारिश का बड़ा अपडेट! 16 सितंबर से मौसम लेगा करवट, जानें कहां होगी बरसात

On: सितम्बर 12, 2025 11:50 पूर्वाह्न
Follow Us:
Haryana Weather Update: हरियाणा में बारिश का बड़ा अपडेट! 16 सितंबर से मौसम लेगा करवट, जानें कहां होगी बरसात
Join WhatsApp Group

Haryana Weather Update: Big update on rain in Haryana! Weather will change from September 16, know where it will rain: चंडीगढ़ | हरियाणा में अभी कुछ दिन मौसम साफ रहने वाला है, लेकिन जल्द ही बारिश की वापसी होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट नहीं है।

हालांकि, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल में बादल छाए रह सकते हैं और कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। आइए जानते हैं कि 16 सितंबर से हरियाणा के मौसम में क्या बदलाव आने वाला है।

भैंस खरीद पर 80 हजार की सब्सिडी, हरियाणा के 15 हजार परिवारों को सीधे रोजगार से जोड़ेगी सरकार | haryana-antyodaya-dairy-subsidy-buffalo-loan-vita-milk-incentive-nayab-saini
भैंस खरीद पर 80 हजार की सब्सिडी, हरियाणा के 15 हजार परिवारों को सीधे रोजगार से जोड़ेगी सरकार

16 सितंबर से मानसून की वापसी Haryana Weather Update

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 16 सितंबर से मानसून फिर सक्रिय होगा। इस दौरान उत्तरी जिलों जैसे अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत और सोनीपत में बादल छाए रहेंगे।

इन इलाकों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। मानसून ट्रफ श्री गंगानगर, बरेली, बाराबंकी, देहरी, पुरुलिया, दीघा से होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है।

दो बार इंटरव्यू में चूके, फिर तीसरे प्रयास में हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा टॉप कर गए गोहाना के अभिषेक सरोहा | sonipat-gohana-abhishek-saroha-tops-hpsc-hcs-exam
दो बार इंटरव्यू में चूके, फिर तीसरे प्रयास में हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा टॉप कर गए गोहाना के अभिषेक सरोहा

पश्चिमी और दक्षिणी जिलों का हाल

पश्चिमी जिलों जैसे सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, जींद, रोहतक, झज्जर और दक्षिणी जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद और पलवल में नमी बढ़ने और तापमान में हल्की वृद्धि के कारण कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी या छिटपुट बारिश हो सकती है। मौसम में बदलाव से इन इलाकों में भी राहत मिलने की उम्मीद है।

अग्निवीरों को आयु सीमा में छूट और नौकरियों में कोटा, एचएसएससी-एचपीएससी करेंगे सीधी भर्ती | haryana-agniveer-government-jobs-reservation-cm-nayab-saini-police-constable
अग्निवीरों को आयु सीमा में छूट और नौकरियों में कोटा, एचएसएससी-एचपीएससी करेंगे सीधी भर्ती

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment