ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Weather Update: ठंड की समय से पहले दस्तक, 5 शहरों का तापमान 18 डिग्री से नीचे

On: अक्टूबर 11, 2025 2:58 अपराह्न
Follow Us:
Haryana Weather Update: ठंड की समय से पहले दस्तक, 5 शहरों का तापमान 18 डिग्री से नीचे
Join WhatsApp Group

Haryana Weather Update 11 October: हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है। पहाड़ों पर हुई ताजा बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में दिखने लगा है, जिसके चलते सुबह और शाम को ठंड का एहसास होने लगा है।

अक्टूबर के पहले हफ्ते में आए वेस्टर्न डिस्टरबेंस और भारी बारिश ने मौसम को और ठंडा कर दिया। इस बार अक्टूबर में 649% ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। इस ठंड के चलते हरियाणा में किसानों ने सरसों की बिजाई शुरू कर दी है। आइए जानते हैं, मौसम का ताजा हाल और आने वाले दिनों का अनुमान।

फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल | haryana-roadways-ballabgarh-delhi-ambala-amritsar-new-bus-service-timetable
फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल

मौसम का बदला मिजाज Haryana Weather Update

पहाड़ों पर हुई बर्फबारी ने हरियाणा के मौसम को समय से पहले ठंडा कर दिया है। सुबह और शाम को हल्की सर्दी महसूस हो रही है।

हिसार के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के मुताबिक, 14 अक्टूबर तक मौसम ज्यादातर साफ और सूखा रहेगा। दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण रात में ठंडक बनी रहेगी।

पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय | haryana-roadways-new-bus-baijnath-palampur-delhi-gurugram-route-timing
पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय

11 अक्टूबर का मौसम

11 अक्टूबर को हरियाणा में मौसम सामान्य रहेगा। दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। सुबह और शाम को हल्की ठंड महसूस होगी। इस दिन आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।

12 अक्टूबर को क्या होगा?

12 अक्टूबर को मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। दिन में आसमान में बादल छा सकते हैं और कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी, जो 28 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इस बदलाव से ठंड का एहसास और बढ़ेगा।

पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल | haryana-roadways-panipat-delhi-jaipur-ajmer-new-bus-service-timetable-route
पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment