हिसार, 10 अप्रैल (हरियाणा न्यूज पोस्ट)। हरियाणा के आसमान से पश्चिमी विक्षोभ के बादल छंटते ही धूप तीखी होने लगी है। पिछले दिनों हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने भले ही कुछ समय के लिए राहत दी थी, लेकिन अब उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है। हालांकि, दिन की तेज धूप के बावजूद फिलहाल तापमान सामान्य के मुकाबले थोड़ा नीचे बना हुआ है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली हुई है।
रात के पारे में भारी गिरावट, सामान्य से 5 डिग्री कम
दिन में जहाँ सूरज अपनी तपिश दिखा रहा है, वहीं सूरज ढलते ही मौसम सुहावना हो जाता है। ठंडी उत्तरी हवाओं के कारण रात और सुबह के वक्त गुलाबी ठंड का अहसास बना हुआ है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 14 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है, जो इस मौसम के औसत तापमान से करीब 5 डिग्री सेल्सियस तक कम है। आसमान साफ होने के कारण ओस और ठंडी हवाओं का असर बढ़ गया है, जिससे लोगों को रात के समय हल्के गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस हो रही है।
14 अप्रैल तक खिली रहेगी धूप, नहीं है बारिश के आसार
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने ताजा अपडेट जारी करते हुए बताया कि 14 अप्रैल तक हरियाणा में मौसम पूरी तरह शुष्क रहने की संभावना है। हवाओं की दिशा में बदलाव होने से दिन में उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, जिससे गर्मी बढ़ेगी। वहीं, रात के समय उत्तरी हवाओं का प्रभाव रहने से रातें ठंडी बनी रहेंगी। आने वाले 3 से 4 दिनों में दिन का पारा 1 से 2 डिग्री तक और चढ़ सकता है, जिससे बैसाखी के आसपास गर्मी अपने तीखे तेवर दिखाना शुरू कर देगी।
हरियाणा में फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, 11 अप्रैल को बारिश की संभावना
मौसम अपडेट और भरोसेमंद पूर्वानुमान के लिए Haryana News Post पर नज़र बनाए रखें।













