हिसार, 17 अप्रैल (हरियाणा न्यूज पोस्ट)। हरियाणा में अप्रैल के मध्य में ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। राज्य के ज्यादातर जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जबकि महेंद्रगढ़ के नारनौल में 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में तेज धूप और लू जैसे हालात बनने लगे हैं, जिससे आम लोगों की दिनचर्या पर सीधा असर पड़ रहा है।
मौसम विभाग (IMD) ने साफ चेतावनी दी है कि दोपहर के समय बिना जरूरत घर से बाहर निकलने से बचें। खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों को धूप में जाने से रोकने की सलाह दी गई है। बाहर निकलते समय शरीर को ढककर रखें और पानी साथ रखना जरूरी बताया गया है।
10 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट
भीषण गर्मी के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राहत भरी खबर दी है। आज पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी हरियाणा के 10 जिलों में धूल भरी आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, पानीपत, सोनीपत, झज्जर और महेंद्रगढ़ में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। यह बदलाव सक्रिय हुए एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण देखने को मिल रहा है।
रात के तापमान में भी भारी उछाल
दिन की तपिश के साथ-साथ अब हरियाणा में रातें भी बेचैन करने लगी हैं। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से उमस बढ़ गई है। नारनौल और चरखी दादरी में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि रात के तापमान में यह वृद्धि आने वाले दिनों में गर्मी की गंभीरता को और बढ़ाएगी। आम लोगों को सलाह दी गई है कि वे रात के समय भी पर्याप्त वेंटिलेशन और जल का सेवन सुनिश्चित करें।
19 अप्रैल से शुरू होगा असली टॉर्चर
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने साफ किया है कि वर्तमान में आंधी और बूंदाबांदी का यह दौर केवल अस्थाई राहत है। 19 अप्रैल के बाद जैसे ही बादल छंटेंगे, तापमान में एक बार फिर बड़ा उछाल आएगा। इसके बाद प्रदेश के कई हिस्सों में लू (Heat Wave) का कहर शुरू हो जाएगा। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह में गर्मी के पिछले कई रिकॉर्ड टूट सकते हैं।
दोपहर में बाहर निकलने से बचें
लगातार बढ़ते पारे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। बच्चों और बुजुर्गों को दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने की सख्त सलाह दी गई है। अगर बाहर जाना अनिवार्य हो, तो शरीर को पूरी तरह ढककर निकलें और साथ में पानी की बोतल जरूर रखें। निर्जलीकरण (Dehydration) से बचने के लिए तरल पदार्थों का सेवन बढ़ाना इस समय सबसे महत्वपूर्ण है।
किसानों के लिए बड़ी खबर: मौसम शुष्क रहने से बढ़ा खतरा, कटी फसल को लेकर जारी हुई एडवायजरी
मौसम अपडेट और भरोसेमंद पूर्वानुमान के लिए Haryana News Post पर नज़र बनाए रखें।













