Haryana Weather Update: Heavy rain alert in Haryana! Clouds will rain in these districts today, be careful till September 3!: चंडीगढ़ | हरियाणा के लोगों के लिए मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी! आज, रविवार 31 अगस्त 2025 को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। सुबह से ही कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे और तेज हवाओं के साथ कभी भी बारिश शुरू हो सकती है। यह बारिश अगले चार दिन यानी 3 सितंबर तक जारी रह सकती है। आइए जानते हैं किन-किन जिलों में बारिश का कहर बरपेगा और आपको क्या सावधानी बरतनी चाहिए!
इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी Haryana Weather Update
मौसम विभाग के अनुसार, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है।
वहीं, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके अलावा, चंडीगढ़, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक और झज्जर के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।
3 सितंबर तक रहेगा बारिश का दौर
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 31 अगस्त से 3 सितंबर तक हरियाणा में लगातार भारी बारिश हो सकती है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
5 सितंबर तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कई इलाकों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और यात्रा से पहले मौसम की जानकारी लेने की सलाह दी जा रही है।
सावधानी बरतें, सुरक्षित रहें
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान घर से बाहर निकलने से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। खासकर उन जिलों में, जहाँ भारी बारिश की चेतावनी है, वहाँ सतर्कता जरूरी है। अगर आप यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो मौसम की ताजा जानकारी जरूर चेक करें।










