ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Weather Update: हरियाणा में रात का तापमान गिरेगा, 21 साल का बारिश रिकॉर्ड टूटा

On: अक्टूबर 9, 2025 11:38 पूर्वाह्न
Follow Us:
Haryana Weather Update: हरियाणा में रात का तापमान गिरेगा, 21 साल का बारिश रिकॉर्ड टूटा
Join WhatsApp Group

Haryana Weather Update 09 October चंडीगढ़: हरियाणा में पिछले चार दिनों से जारी बारिश का सिलसिला आज से रुक गया है। मौसम अब साफ हो गया है और धूप खिलने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। लेकिन रातें अब ठंडी होने लगेंगी, क्योंकि तापमान में गिरावट शुरू हो गई है।

यह बदलाव हरियाणा के लोगों और किसानों के लिए बड़ी खबर है। अक्टूबर की बारिश ने 21 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिससे ठंड जल्दी दस्तक दे सकती है। आइए जानते हैं, मौसम का ताजा हाल और इसका असर।

बारिश ने बदला मौसम का मिजाज Haryana Weather Update

5 से 8 अक्टूबर तक हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के कारण ज्यादातर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। कुछ इलाकों में तेज बारिश भी दर्ज की गई। इस बारिश ने तापमान को सामान्य से नीचे ला दिया।

फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल | haryana-roadways-ballabgarh-delhi-ambala-amritsar-new-bus-service-timetable
फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल

दक्षिण हरियाणा के महेंद्रगढ़ में लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा, जबकि रोहतक में तापमान सामान्य से 7 डिग्री कम दर्ज हुआ। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार भारी बारिश के कारण ठंड का असर ज्यादा और जल्दी दिख सकता है।

21 साल का बारिश रिकॉर्ड टूटा

हरियाणा में अक्टूबर के पहले आठ दिनों में 29.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो 2004 में पूरे अक्टूबर में हुई 58.4 मिलीमीटर बारिश के रिकॉर्ड को चुनौती दे रही है।

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हवाओं और गरज-चमक के साथ हुई इस बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया। अब पहाड़ों से मैदानों की ओर चलने वाली उत्तर-पश्चिमी हवाएं रात के तापमान को और कम करेंगी।

पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय | haryana-roadways-new-bus-baijnath-palampur-delhi-gurugram-route-timing
पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय

14 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के बाद 9 से 14 अक्टूबर तक मौसम साफ और शुष्क रहेगा।

इस दौरान धूप के कारण दिन का तापमान थोड़ा बढ़ेगा, लेकिन उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते रात का तापमान कम होगा। यह मौसम किसानों के लिए फसलों की बुवाई के लिए अनुकूल साबित हो सकता है।

पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल | haryana-roadways-panipat-delhi-jaipur-ajmer-new-bus-service-timetable-route
पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment