ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Weather Update: हरियाणा में बारिश का अलर्ट! 6 जिलों में 10-12 सितंबर को बौछारें, इन जिलों में रहें सावधान

On: सितम्बर 9, 2025 9:09 पूर्वाह्न
Follow Us:
Haryana Weather Update: हरियाणा में बारिश का अलर्ट! 6 जिलों में 10-12 सितंबर को बौछारें, इन जिलों में रहें सावधान
Join WhatsApp Group

Haryana Weather Update: Rain alert in Haryana! Showers in 6 districts on 10-12 September, be careful in these districts: चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 6 जिलों में 10 से 12 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल शामिल हैं।

बाकी जिलों में मौसम ज्यादातर साफ रहेगा, लेकिन कुछ जगहों पर छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। घर से निकलने से पहले छाता साथ रखें, नहीं तो बारिश परेशानी खड़ी कर सकती है। आइए जानते हैं मौसम का ताजा अपडेट और किन जिलों में होगी बारिश।

इन जिलों में बारिश का अनुमान Haryana Weather Update

फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल | haryana-roadways-ballabgarh-delhi-ambala-amritsar-new-bus-service-timetable
फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल

मौसम विभाग के अनुसार, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में 10 से 12 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 10 और 11 सितंबर को पंचकूला और यमुनानगर में ज्यादातर इलाकों में हल्की बारिश होगी, जबकि अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत और कैथल में कुछ जगहों पर बूंदाबांदी के आसार हैं।

12 सितंबर को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में बारिश की संभावना ज्यादा है, वहीं कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत और सोनीपत में हल्की बारिश हो सकती है।

बाकी जिलों का मौसम

पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय | haryana-roadways-new-bus-baijnath-palampur-delhi-gurugram-route-timing
पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय

पश्चिमी और दक्षिणी हरियाणा के जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, जींद, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद और पलवल में मौसम ज्यादातर साफ रहेगा। हालांकि, इन जिलों में कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी या आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान सावधानी बरतना जरूरी है।

मानसून और बारिश का हाल

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन लाल खीचड़ ने बताया कि मानसून ट्रफ मध्य भारत की ओर खिसक गया है, जिसके चलते 12 सितंबर तक हरियाणा में मानसून की सक्रियता कम रहेगी।

पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल | haryana-roadways-panipat-delhi-jaipur-ajmer-new-bus-service-timetable-route
पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल

इस साल 8 सितंबर तक हरियाणा में औसतन 381.7 मिमी बारिश होनी थी, लेकिन 563.3 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 48% ज्यादा है। सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 1076.4 मिमी और सबसे कम सिरसा में 346.2 मिमी हुई।

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment