ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana weather update: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज बादलों की एंट्री से बढ़ी सर्द हवाएं

On: नवम्बर 29, 2025 11:05 पूर्वाह्न
Follow Us:
Haryana weather update: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज बादलों की एंट्री से बढ़ी सर्द हवाएं
Join WhatsApp Group

Haryana weather update: हरियाणा में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल और ठंडी हवाएं बढ़ गई हैं। तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। जानें आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल।  हरियाणा मौसम.

कमजोर पश्चिमी विक्षोभ से बदल रहा हरियाणा का मौसम बादलों की बढ़ी गतिविधि

सुबह शाम बढ़ी ठंड दिन में भी चल रहीं सर्द हवाएं Haryana weather update

चंडीगढ़ से मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा का मौसम लगातार बदल रहा है। सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ गई है और दिन में भी हल्की सर्द हवाएं महसूस की जा रही हैं।

फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल | haryana-roadways-ballabgarh-delhi-ambala-amritsar-new-bus-service-timetable
फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल

कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से सुबह बादल छाए नजर आए। पिछले चौबीस घंटे में रात और दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हवाओं की दिशा में बदलाव के कारण वातावरण में हल्की नमी बनी हुई है।

दक्षिणी और मध्य हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर

पश्चिमी मौसम प्रणाली का आंशिक प्रभाव दक्षिणी और मध्य हरियाणा में देखने को मिला। यहां आंशिक बादल देखने को मिले और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि दिन के तापमान में हल्की गिरावट रही।

शुक्रवार को हरियाणा में सबसे ठंडी रात नारनौल की रही जहां तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
हिसार का अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम है।
7 नवंबर से न्यूनतम तापमान लगातार 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है।

पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय | haryana-roadways-new-bus-baijnath-palampur-delhi-gurugram-route-timing
पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय

आने वाले दिनों में मौसम का रुख

कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ एमएल खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में 3 दिसंबर तक मौसम आम तौर पर खुश्क रहने की संभावना है।

29 और 30 नवंबर को हल्के बादल नजर आ सकते हैं और रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
हालांकि 1 दिसंबर से रात के तापमान में फिर से गिरावट आने की संभावना जताई गई है।

धुंध और शीत हवाओं की आशंका

वातावरण में नमी बनने के कारण उत्तर और पश्चिमी हरियाणा में सुबह हल्की धुंध छा सकती है।
हवाओं में मामूली बदलाव के साथ उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने के आसार भी हैं।

पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल | haryana-roadways-panipat-delhi-jaipur-ajmer-new-bus-service-timetable-route
पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment