ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Weather: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ लाएगा झमाझम बारिश, देखें अगले 3 दिन का हाल!

On: अक्टूबर 4, 2025 7:01 पूर्वाह्न
Follow Us:
Haryana Weather: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ लाएगा झमाझम बारिश, देखें अगले 3 दिन का हाल!
Join WhatsApp Group

Haryana Weather Today 4 October: चंडीगढ़ : हरियाणा में मौसम फिर करवट लेने वाला है। आज यानी 4 अक्टूबर से पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देने जा रहा है, जिसके चलते अगले तीन दिन तक मौसम खराब रहेगा और बारिश का सिलसिला शुरू होगा।

इस बारिश से तापमान में गिरावट आएगी, जिससे मौसम और सुहाना हो जाएगा। अगर आप हरियाणा में रहते हैं, तो यह अपडेट आपके लिए बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं कि मौसम का मिजाज कैसा रहेगा और किन इलाकों में होगी तेज बारिश।

पश्चिमी विक्षोभ का असर Haryana Weather

मौसम विभाग के मुताबिक, आज से लेकर 7 अक्टूबर तक हरियाणा सहित पूरे उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। 5 और 6 अक्टूबर को पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना है, जबकि 7 अक्टूबर को ज्यादातर इलाकों में बारिश होगी। इसके बाद 8 अक्टूबर से हवाओं की दिशा बदलकर उत्तर-पश्चिमी हो जाएगी, जिससे पहाड़ों से ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों में आएंगी।

फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल | haryana-roadways-ballabgarh-delhi-ambala-amritsar-new-bus-service-timetable
फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल

इससे तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। अभी हरियाणा में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आसपास है। बादल छाने से दिन का तापमान कम होगा, लेकिन रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। गुरुवार को सिरसा में सबसे ज्यादा 37 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

अगले तीन दिन का मौसम

4 अक्टूबर को हिसार, भिवानी, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में मध्यम से तेज बारिश की संभावना है।

5 अक्टूबर को फतेहाबाद, हिसार, करनाल, पानीपत, सोनीपत और यमुनानगर में तेज बारिश हो सकती है, जबकि सिरसा, भिवानी, चरखी दादरी, जींद, रोहतक, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद और पलवल में मध्यम बारिश होगी। 6 अक्टूबर को सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद और पलवल में तेज बारिश और हिसार, जींद, कैथल, करनाल, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला में भारी बारिश की संभावना है।

पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय | haryana-roadways-new-bus-baijnath-palampur-delhi-gurugram-route-timing
पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय

तीन सिस्टम बदलेंगे मौसम

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू), हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव, बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र और राजस्थान के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण नमी वाली हवाएं उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों की ओर आएंगी।

इससे 4 अक्टूबर की रात से हरियाणा के मौसम में बदलाव शुरू होगा। 5 से 7 अक्टूबर तक ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, और कुछ जगहों पर तेज बारिश की संभावना है। इस दौरान दिन का तापमान थोड़ा कम होगा, जबकि रात का तापमान हल्का बढ़ सकता है। हालांकि, 8 अक्टूबर की दोपहर के बाद मौसम साफ होने और हवाओं के उत्तर-पश्चिमी होने से तापमान में फिर से गिरावट शुरू होगी।

पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल | haryana-roadways-panipat-delhi-jaipur-ajmer-new-bus-service-timetable-route
पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment