ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Weather: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ से 3 दिन मूसलाधार, तापमान 22 तक लुढ़केगा

On: अक्टूबर 5, 2025 7:04 पूर्वाह्न
Follow Us:
Haryana Weather: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ से 3 दिन मूसलाधार, तापमान 22 तक लुढ़केगा
Join WhatsApp Group

Haryana Weather 5 October Today : हरियाणा वेदर अपडेट: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने वाला है। आज शाम से मौसम करवट लेगा। अगले तीन दिनों तक जमकर बारिश होने वाली है। जिससे तापमान में गिरावट आएगी।

हरियाणा के लोगों को एक बार फिर झमाझम बारिश का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने सोमवार यानी 6 अक्टूबर के लिए जोरदार बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, इस बार बारिश इतनी तेज हो सकती है कि लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाएगा।

फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल | haryana-roadways-ballabgarh-delhi-ambala-amritsar-new-bus-service-timetable
फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल

Haryana Weather आंधी-तूफान की भी संभावना 

इसके साथ ही आंधी-तूफान की भी संभावना जताई गई है। यही नहीं 7 अक्टूबर को भी बारिश का दौर जारी रहेगा, जिससे राजधानी और आसपास के इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। आज यानि रविवार को दिनभर धूप रहने के बाद शाम से ही मौसम करवट ले सकता है। फरीदाबाद, गुरुग्राम, नोएडा और दिल्ली के कई इलाकों में शाम और रात के समय तेज बारिश के आसार हैं।

इसके साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी। बीते 24 घंटे के दौरान दिल्ली-एनसीआर में धूप रही और करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, लेकिन बारिश कहीं भी रिकॉर्ड नहीं की गई।

पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय | haryana-roadways-new-bus-baijnath-palampur-delhi-gurugram-route-timing
पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय

तापमान 30 से 31 डिग्री

अब तीन दिन तक लगातार होने वाली बारिश से मौसम सुहावना हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। 5 से 7 अक्टूबर तक बारिश होगी और 8 से 10 अक्टूबर के बीच आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान तेज धूप बीच-बीच में निकलने की संभावना है, लेकिन ठंडी हवाओं के चलते गर्मी से राहत मिलेगी।

हरियाणा में भी पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदलने वाला है। आज से ही राज्य में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिससे 7 अक्टूबर तक कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं पर तेज बारिश की संभावना जताई गई है। 8 अक्टूबर से हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम की ओर बदल जाएगी। जिससे पहाड़ी इलाकों से ठंडी हवाएं मैदानी क्षेत्रों तक पहुंचेगी और तापमान में लगातार गिरावट आएगी।

पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल | haryana-roadways-panipat-delhi-jaipur-ajmer-new-bus-service-timetable-route
पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment