ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

चरखी दादरी में तेज धूप और बिन मौसम बारिश ने बढ़ाई उमस, जलभराव में 15% कमी, लेकिन राहत नहीं!

On: सितम्बर 6, 2025 2:12 अपराह्न
Follow Us:
चरखी दादरी में तेज धूप और बिन मौसम बारिश ने बढ़ाई उमस, जलभराव में 15% कमी, लेकिन राहत नहीं!
Join WhatsApp Group

चरखी दादरी। जिले में पिछले एक सप्ताह से हो रही 138 एमएम बारिश के बाद शनिवार को सूर्य देव ने लोगों को दर्शन दिए हैं। जिसके कारण ही दिन भर लोगों को उमस भरी गर्मी का अहसास हुआ। हालांकि पिछले दोनों दिनों में तेज धूप निकलने के साथ ही तेज बारिश भी हुई है। लेकिन चलते बादलों की बारिश गर्मी से लोगों को राहत नहीं दिला सकी है।

तेज धूप के कारण जलभराव की समस्या भी लगभग 15 प्रतिशत तक दूर हो हुई है। शहर में अब केवल बाहरी कॉलोनियों में जलभराव की समस्या बनी हुई है। शुक्रवार को सारा दिन तेज धूप निकली रही। जिसके कारण ही लोगों ने उमस भरी गर्मी का अहसास किया है। शनिवार को तेज धूप होने के बावजूद भी दिन में तीन बार तेज बारिश हुई है। जिससे लोग बिन मौसम बरसात से चकित हो रहे हैं। हालांकि बारिश मात्र कुछ मिनटों के लिए ही हुई थी।

गर्मी से नहीं मिली राहत, फसलों को होगा लाभ

39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल | haryana-weather-update-western-disturbance-rain-alert-october-temperature-drop
39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल

कृषि विशेषज्ञ डॉ. चंद्रभान श्योराण ने बताया कि पिछले दो दिन से खुला मौसम के फसलों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि फसलों में जो भी नुकसान होना था, वह हो चुका है अब तो तेज धूप के कारण आगामी फसलों को लाभ मिल सकता है।

अब तक इंद्र देव प्रसन्न नजर आ रहे थे तो जिले में लगातार बारिश हो रही थी। अब पिछले दो दिन से सूर्य देव उग्र रूप में नजर आ रहे हैं। जिसके कारण बारिश के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली है। हालांकि सूर्य देव के उग्र रूप से जिले भर में हुआ जलभराव लगभग 15 प्रतिशत कम हुआ है।

आगामी 2 दिनों तक हो सकती है बरसात : विशेषज्ञ

हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात | haryana-monsoon-2026-deficit-drought-rain-data-groundwater-impact
हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात

मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन लाल खिचड़ ने बताया कि आगामी दो दिनों में जिले में मानसून सक्रिय हो सकते हैं। जिसके कारण से जिले में कहीं-कहीं पर बारिश होने की संभावना बनी हुई है। जिले में हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश संभावित । इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है।

हरियाणा मौसम अपडेट: पश्चिमी हवाओं से बदलेगा मिजाज, दिन में गर्मी और रात में शुरू होगी हल्की ठंडक | haryana-weather-update-monsoon-withdrawal-dry-weather-temperature-forecast
हरियाणा मौसम अपडेट: पश्चिमी हवाओं से बदलेगा मिजाज, दिन में गर्मी और रात में शुरू होगी हल्की ठंडक

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment