ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Jalandhar June weather: 4 जून तक तेज हवाओं के साथ बारिश, 5 से बढ़ेगी गर्मी, मॉनसून की दस्तक जल्द

Follow Us:
Jalandhar June weather: 4 जून तक तेज हवाओं के साथ बारिश, 5 से बढ़ेगी गर्मी, मॉनसून की दस्तक जल्द
Join WhatsApp Group

Jalandhar June weather Rain with strong winds till June 4, heat will increase from June 5, monsoon will arrive soon: इस बार मई का महीना भीषण गर्मी वाला नहीं गुजरा और हीट वेव से सबसे बड़ी राहत रही। जबकि पिछले साल मई में लगातार 16 दिन हीट-वेव चली थी। हालांकि जून का महीना भी इस बार मई की तरह पहले सप्ताह बड़ी राहत वाला ही गुजरेगा। लेकिन, दूसरे सप्ताह में गर्मी बढ़ेगी और हीट वेव सामान्य ही रहने का अनुमान है।

राहत की बात ये है कि इस बार जून में बारिश अच्छी देखने को मिल सकती हैं, क्योंकि मौसम विभाग ने बारिश सामान्य और सामान्य से थोड़ी ज्यादा बताई हैं। इस बार जून में भीषण गर्मी लगातार ज्यादा दिन जारी नहीं रहेगी, सिर्फ उमस वाली गर्मी सताएगी। दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहेगा और रात का पारा भी सामान्य से अधिक रिकॉर्ड होगा।

Jalandhar June weather: इस तारीख को होगी अधिक गर्मी

जालंधर में तीखी गर्मी का प्रभाव रहा है। सुबह से ही धूप ने असर दिखाया। जालंधरियों ने रविवार की छुट्टी घर में रहकर ही बिताई। इसी कारण सड़कें सूनी रहीं। मौसम विभाग बारिश की उम्मीद जगा रहा है। जून का महीना प्री-मॉनसून का होता है, जबकि जुलाई के पहले सप्ताह में मॉनसून दस्तक देता है।

12 और 13 जून को दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने जारी की सख्त चेतावनी
12 और 13 जून को दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने जारी की सख्त चेतावनी

इस बार जून में ही मॉनसून दस्तक देगा। महीने की शुरुआत तीखी गर्मी से हुई है। गर्मी भी खूब रहती है। इस बीच जालंधर समेत आसपास के इलाकों में 4 जून के बीच तक गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने इस दौरान बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। इसके बाद 5 जून से मौसम साफ रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी। 7 जून को अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक पहुंच सकता है।

अगले सात दिन का मौसम कैसा रहेगा

1 जूनः अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहेगा। गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी है।

हरियाणा में 12 जून तक भीषण लू का अलर्ट, हिसार मौसम विभाग ने दी बेहद डराने वाली चेतावनी
हरियाणा में 12 जून तक भीषण लू का अलर्ट, हिसार मौसम विभाग ने दी बेहद डराने वाली चेतावनी

2 जूनः अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री । बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना।

3 जूनः अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री | बारिश के आसार, लेकिन कोई चेतावनी नहीं।

4 जूनः अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री। गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

5 जूनः आसमान आंशिक रूप से साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री।

Haryana Weather Forecast: 7 जून तक जमकर बरसेंगे बादल, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Haryana Weather Forecast: 7 जून तक जमकर बरसेंगे बादल, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

6 जूनः मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री।

7 जूनः अधिकतम तापमान 46 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री होगा।

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment