ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Kaithal Weather: बारिश के बाद एक्यूआई लेवल में भी आई गिरावट, ठंड बढ़ने से लोगों ने निकाले गर्म वस्त्र

On: नवम्बर 5, 2025 6:22 अपराह्न
Follow Us:
Kaithal Weather: बारिश के बाद एक्यूआई लेवल में भी आई गिरावट, ठंड बढ़ने से लोगों ने निकाले गर्म वस्त्र
Join WhatsApp Group

कैथल (Kaithal Weather)। जिले में मंगलवार शाम हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद बुधवार को मौसम में ठंडक बढ़ गई। शहर का एक्यूआई लेवल 113 के आसपास दर्ज किया गया। सुबह के समय चल रही ठंडी हवाओं ने लोगों को सर्दी का अहसास करा दिया। लोगों ने अब गर्म वस्त्र निकल लिए है। शहर के बाजारों में भी अब सर्दी से जुड़ी वस्तुओं की मांग बढ़ने लगी है। सुबह-सुबह टहलने जाने वाले लोगों को हल्की ठंड का सामना करना पड़ा।

Kaithal Weather: बारिश के बाद ठंड और बढ़ेगी

वही, बुधवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अनुमान है कि बारिश के बाद ठंड और बढ़ेगी। मंगलवार को अचानक हुई बारिश ने दोपहिया वाहन चालकों को भिगो दिया। दोपहिया वाहन चालक बारिश से बचने के लिए जल्दी में गंतव्य की ओर गए।

हरियाणा की मंडियों में भीगा 8 लाख क्विंटल धान: 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों ने जड़े ताले | haryana-paddy-procurement-crisis-rain-alert-farmers-protest-mandis
हरियाणा की मंडियों में भीगा 8 लाख क्विंटल धान: 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों ने जड़े ताले

मौसम विभाग के अनुसार क्षेत्रों में हल्की बारिश होने से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आई है। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया है। सुबह के समय हवा में नमी अधिक होने के कारण हल्की धुंध भी देखने को मिली। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान में और गिरावट की संभावना जताई है। बारिश के बाद वातावरण में स्वच्छता भी देखने को मिली है। प्रदूषण स्तर में उल्लेखनीय कमी आई है।

एक्यूआई लेवल 113 के आसपास

बुधवार को शहर का एक्यूआई लेवल 113 के आसपास दर्ज किया गया, इससे सांस लेने में दिक्कत महसूस कर रहे लोगों को भी राहत मिली है। विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश से हवा में मौजूद धूलकण नीचे बैठ गए हैं, जिससे वायु गुणवत्ता सुधरी है।

39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल | haryana-weather-update-western-disturbance-rain-alert-october-temperature-drop
39 डिग्री पर पहुंचे पारे से मिलेगी राहत, हरियाणा में 6 दिन तक बादलों का डेरा; जानें मौसम का हाल

शहर के लोगों ने कहा कि इस बार दीपावली से पहले ही ठंड ने दस्तक दे दी है। दुकानदारों ने बताया कि अब गर्म कपड़ों, स्वेटर, मफलर और जैकेट की बिक्री बढ़ने लगी है। वहीं, सुबह-शाम लोग गर्म पेय पदार्थों का सेवन करते दिखाई दे रहे हैं।

हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात | haryana-monsoon-2026-deficit-drought-rain-data-groundwater-impact
हरियाणा में 7 साल का सबसे सूखा मानसून: 23% कम बरसा पानी, जींद और सिरसा में सूखे जैसे हालात

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment