ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Kaithal Weather Update: कैथल में आज गरज-चमक के साथ बारिश! सप्ताह भर का मौसम अपडेट जानें

On: सितम्बर 8, 2025 2:15 अपराह्न
Follow Us:
Kaithal Weather Update: कैथल में आज गरज-चमक के साथ बारिश! सप्ताह भर का मौसम अपडेट जानें
Join WhatsApp Group

Kaithal Weather Update (कैथल) : कैथल में मौसम का मिजाज सोमवार को कुछ अलग ही रहा। सुबह तेज धूप ने पसीने छुड़ाए, लेकिन दोपहर होते-होते बादल छा गए। करीब दो बजे शहर में हल्की बूंदाबांदी ने मौसम को सुहाना बना दिया। गुहला और पूंडरी इलाकों में भी बारिश की फुहारें पड़ीं, जिससे दिन का तापमान थोड़ा कम हुआ।

सोमवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार की तुलना में दिन का पारा 1 डिग्री और रात का तापमान भी 1 डिग्री नीचे आया। शनिवार को अधिकतम तापमान 32-33 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री था। मौसम विभाग ने बताया कि रविवार शाम तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना थी। बादलों और नमी की वजह से हवा में चिपचिपाहट भी रही।

सप्ताह भर मौसम में उतार-चढ़ाव

25 साल में 9वीं बार प्यासा रह गया हरियाणा, सीजन में 22 फीसदी कम बारिश ने बढ़ाई चिंता | haryana-monsoon-withdrawal-dry-weather-update-rainfall-deficit-farmers-advisory
25 साल में 9वीं बार प्यासा रह गया हरियाणा, सीजन में 22 फीसदी कम बारिश ने बढ़ाई चिंता

मौसम विभाग के मुताबिक, कैथल में अगले एक हफ्ते तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। सोमवार (आज) सुबह बारिश और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। सुबह बारिश की संभावना 40 से 90 फीसदी तक है, जबकि दोपहर तक बादल छाए रहेंगे। दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

मंगलवार से रविवार तक का मौसम

मंगलवार को दोपहर बाद गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। बुधवार को मौसम आंशिक रूप से साफ रहेगा, लेकिन बादल भी दिख सकते हैं। गुरुवार को चटक धूप और सुहावना मौसम रहेगा। शुक्रवार और शनिवार को सुबह हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन दिन में धूप खिली रहेगी। रविवार को भी बादल और हल्की फुहारों का मौसम बन सकता है। पूरे हफ्ते दिन का तापमान 31 से 34 डिग्री और रात का तापमान 25 से 26 डिग्री के बीच रहेगा। सप्ताह के शुरुआती दिन बारिश के होंगे, लेकिन मध्य तक मौसम साफ और सुहाना हो जाएगा।

हरियाणा मौसम: 18 जिलों में झमाझम बारिश के आसार, हिसार में 7.5 डिग्री गिरा पारा | diler-kharkiya-car-firing-bhiwani-haryana-police-investigation
हरियाणा मौसम: 18 जिलों में झमाझम बारिश के आसार, हिसार में 7.5 डिग्री गिरा पारा

कहां कितनी बारिश?

शनिवार सुबह 8 बजे से रविवार सुबह 8 बजे तक कैथल और आसपास के इलाकों में बारिश दर्ज की गई। कैथल में सबसे ज्यादा 27 एमएम बारिश हुई। राजौंद में 25 एमएम, ढांड में 16 एमएम, सीवन में 15 एमएम, पूंडरी में 14 एमएम, गुहला में 11 एमएम और कलायत में 2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।

12 और 13 जून को दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने जारी की सख्त चेतावनी
12 और 13 जून को दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने जारी की सख्त चेतावनी

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment